Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: asian games

एशियन गेम्स : अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में भारत को दिलाया सोना

एशियन गेम्स : अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में भारत को दिलाया सोना

खेल
हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेलों में रविवार को भारत की झोली में एक और पदक आया है। एथलीट अविनाश साबले ने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8:19.50 मिनट के एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इसी के साथ यह भारत का 12वां स्वर्ण पदक है। मुक्केबाज निखत को कांस्य से करना पड़ा संतोष भारतीय स्टार महिला मुक्केबाज खिलाड़ी निखत जरीन को एशियाई खेलों में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। उन्हें मुक्केबाजी में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। निखत इस मैच में 2-3 के अंतर से हार गईं और उन्हें कांस्य पदक मिला।...
एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

खेल
नई दिल्ली/हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को भारत को इस स्पर्धा में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। रविवार सुबह पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। किनान चेनाई ने पुरुषों के व्यक्तिगत ट्रैप में कांस्य पदक जीता। आज सुबह शूटर पृथ्वीराज टोंडिमान, जोरावर सिंह और किनान चेनाई की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता। भारतीय निशानेबाजी तिकड़ी ने पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में 361 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला ट्रैप टीम स्वर्ण पदक से चूक गई। मनीषा कीर, प्रीति रजक और राजेश्वरी कुमारी की भारतीय निशानेबाजी तिकड़ी ने रविवार को महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में 337 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। चीन ने निशानेबाजी की इस श्रेणी मे...
Asian Games: गोल्फ में पदकों की उम्मीद बढ़ी, तीसरे राउन्ड के बाद अदिति अशोक सबसे आगे

Asian Games: गोल्फ में पदकों की उम्मीद बढ़ी, तीसरे राउन्ड के बाद अदिति अशोक सबसे आगे

खेल
-प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम टॉप पर नई दिल्ली (New Delhi)। एशियन गेम्स (Asian Games) में भारत की टॉप गोल्फर अदिति अशोक (India's top golfer Aditi Ashok) ने अपने शानदार खेल से पदक की उम्मीद बढ़ा दी है। वेस्ट लेक इंटरनेशनल कोर्स (West Lake International Course) पर समाप्त हुए दूसरे दौर के बाद अदिति छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर दूसरे स्थान पर हैं। पुरुष वर्ग में अत्यधिक गर्मी से प्रभावित अनिर्बान लाहिड़ी (65-67) अपने नौवें स्थान पर कायम हैं, जबकि शुभंकर शर्मा (68-65) संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं। एसएसपी चौरसिया (67-72) खलिन जोशी (70-69) के साथ 29 स्थान पर हैं। भारत की पुरुष टीम स्टैंडिंग में छठे स्थान पर हैं। कोरिया पहले स्थान पर काबिज है जबकि हांगकांग और जापान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अदिति ने 11-अंडर 133 के कुल स्कोर के साथ चीन की यिन रुओनिंग के साथ दूसरा स्थान साझा...
एशियन गेम्स: हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, ग्रुप स्टेज में 10-2 से हराया

एशियन गेम्स: हॉकी में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, ग्रुप स्टेज में 10-2 से हराया

खेल
दिल्ली। चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के सातवें दिन हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पटखनी दी। पूल-ए के लीग मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से मात देते हुए अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दन दनादन 4 गोल दागे। भारत ने मैच के पहले हाफ में चार गोल दागे थे, फिर दूसरे हाफ 6 और गोल दागे। वहीं पाकिस्तानी टीम का पहले हाफ में स्कोर शून्य था और दूसरे हाफ में पाकिस्तानी खिलाड़ी दो गोल करने में सफल रहे। टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वें, 17वें, 33वें और 34वें मिनट) ने चार गोल दागे, जबकि वरुण (41वें और 54वें मिनट) ने दो गोल दागे। ललित (49वें मिनट), शमशेर (46वें मिनट), मनदीप (8वें मिनट) और सुमित (30वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मोहम्मद (38वें मिनट) और अब्दुल राणा (45वें मिनट) ने गोल किए। पाकिस्त...
Asian Games: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में, नेपाल को 3-0 से हराया

Asian Games: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में, नेपाल को 3-0 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (Indian men's badminton team) ने शुक्रवार को हांगझू में खेले जा रहे एशियन गेम्स (Asian Games) के क्वार्टर फाइनल (quarter final) में नेपाल (Nepal) को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अपने शटलरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर, भारतीय टीम बिना कोई पसीना बहाए 19वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई। लक्ष्य सेन ने इसकी शुरुआत की, किदांबी श्रीकांत ने इसका अनुसरण किया और मिथुन मंजूनाथ ने बिना किसी परेशानी के सीधे गेम में इसे पूरा किया। मुकाबले के पहले मैच में लक्ष्य सेन ने प्रिंस दहल को 21-5, 21-8 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। बाद में मुकाबले के दूसरे मैच में पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ने सुनील जोशी को सीधे सेट में 21-4, 21-13 से हराया। कौशल के मामले में नेपाल शटलर का भारतीय से कोई मुकाबला नहीं था। जोशी पहले गेम में ही पू...
Asian Games : ऐश्वर्य प्रताप ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में जीता रजत

Asian Games : ऐश्वर्य प्रताप ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में जीता रजत

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय निशानेबाज (Indian shooter) ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Aishwarya Pratap Singh Tomar) ने एशियाई खेलों (Asian Games) में निशानेबाजी में देश का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत फाइनल में रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने कुल 459.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। कुल 460.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक चीन के लिंशु डु को मिला, जो एशियाई खेलों का एक नया रिकॉर्ड है। चीन के जियामिंग तियान ने 448.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। एशियाई खेलों में निशानेबाजी में यह भारत का 18वां पदक है, जो इस खेल की महाद्वीपीय स्पर्धा में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी है। अब भारत के पास खेलों में आठ स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ 32 पदक हो गए हैं। हांगझू में ऐश्वर्य का यह चौथा पदक है। वहीं, स्वप्निल, जो पूरे फाइनल में आगे चल रहे थे और स्वर्...
एशियाई खेल शूटिंग: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता स्वर्ण

एशियाई खेल शूटिंग: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत ने जीता स्वर्ण

खेल
महिला निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पर साधा निशाना हांगझू (Hangzhou)। एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू की भारतीय तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय पुरुष 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल टीम में ऐश्वर्य तोमर, अखिल श्योराण, स्वप्निल कुसाले ने 1769 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य 591 के साथ शीर्ष पर और स्वप्निल 591 के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय तिकड़ी ने 1769 का स्कोर किया, जो पिछले साल पेरू में अमेरिका द्वारा निर्धारि...
Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने एशियाई खेलों (Asian Games) के पूल-ए के मैच में गत चैम्पियन जापान (Defending champion Japan) को 4-2 से हरा (Defeated 4-2) दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अब तक पूल-ए के अपने तीनों मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है। जापान के खिलाफ इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल दाग कर अपना दबदबा बनाए रखा। पेनल्टी कॉर्नर पर युवा स्ट्राइकर अभिषेक ने रिवर्स स्टिक से गोल दागा। पहला क्वार्टर अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने रफ्तार और बढ़ाई। हालांकि जापान ने भी तेजी दिखाते हुए कई स्ट्राइक किए लेकिन भारतीय गोलकीपर सारी कोशिशों को बेकार कर दिया। इस बीच 24वें मिनट में मनदीप सिंह ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। इस तरह दूसरे क्वार्टर में भी भारत का ही जलवा रहा। तीसरे क्वार्टर में भी टीम इंड...
एशियाई खेल शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण

एशियाई खेल शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझू। एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1734 के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि चीन ने 1733 अंकों के साथ रजत पदक जीता। वहीं वियतनाम ने 1730 के साथ कांस्य पदक जीता। सरबजोत (580) और अर्जुन (578) क्रमशः 5वें और 8वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जो आज सुबह 9 बजे से शुरु होगा। शिवा (576) 14वें स्थान पर रहे। बता दें कि भारतीय निशानेबाज अब तक एशियाई खेलों में चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीत चुके हैं। वहीं भारतीय झोली में अब तक 24 पदक आ चुके हैं, जिनमें 6 स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।...