Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: asian games

Asian Games : भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में, कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराया

Asian Games : भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में, कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में कोरिया (Korea) पर 5-3 की रोमांचक जीत (Thrilling 5-3 win) के साथ 19वें एशियाई खेल (Asian Games) के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत का सामना जापान और चीन के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारत के लिएहार्दिक सिंह (5''), मंदीप सिंह (11''), ललित कुमार उपाध्याय (15''), अमित रोहिदास (24'') और अभिषेक (54'') ने गोल किया, जबकि कोरिया के लिए मंजे जंग (17'', 20'', 42'') ने हैट्रिक बनाई। मैच की शुरुआत भारत ने आक्रामक तरीके से की। हार्दिक सिंह ने मैच के पांचवें मिनट में ही गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। कुछ मिनट बाद, मनदीप सिंह (11'') ने गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। ललित कुमार उपाध्याय ने मैच के 15वें मिनट में गोल कर पहले क्वार्टर के अंत में भारत की बढ़त 3-0 ...
Asian Games : भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र ने 92 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य

Asian Games : भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र ने 92 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र (Indian boxer Narendra) 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) में मंगलवार को सेमीफाइनल में 92 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता कजाकिस्तान के कामशीबेक कुंकाबायेव (Kamshibek Kunkabayev) से 0-5 से हार गए, जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। नरेंद्र ने निकहत जरीन और प्रीति पवार के बाद भारत के लिए तीसरा मुक्केबाजी कांस्य पदक जीता। दूसरी ओर, प्रीति पवार को भी 54 किग्रा वर्ग में चीन की युआन चांग के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। जरीन को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में थाईलैंड की चुथामत रक्षत ने 2:3 के विभाजित निर्णय से हराया। स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में थाईलैंड की बाइसन मानेकोन को 5-0 से हर...
Asian Games : भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने भारत को दिलाया 15वां स्वर्ण

Asian Games : भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने भारत को दिलाया 15वां स्वर्ण

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी (Indian female javelin thrower) अन्नू रानी (Annu Rani) ने अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ मंगलवार को चल रहे हांगझू एशियाई खेलों (Asian Games) के फाइनल में भारत (India) के लिए 15वां स्वर्ण पदक जीता। अन्नू ने 62.92 मीटर को छुआ, जो उनके सीज़न का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था और चार्ट में शीर्ष पर रहकर देश को मौजूदा एशियाई खेलों में 15वां स्वर्ण पदक दिलाया। शाम का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो उनके चौथे प्रयास में आया। श्रीलंकाई भाला फेंक एथलीट नदीशा दिलहान ने 61.57 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन की हुइहुई ल्यू ने 61.29 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। इससे पहले, मंगलवार को भारतीय एथलीट मोहम्मद अफसल पुलिककलाथ ने पुरुषों की 800 मीटर फाइनल में रजत पदक जीता था। अफसल के पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका था लेक...
एशियाई खेल : महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पारुल चौधरी

एशियाई खेल : महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पारुल चौधरी

खेल
हांगझू। भारतीय धावक पारुल चौधरी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीतने के बाद मैदान पर लौटते हुए, पारुल ने 15:14.75 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। पारुल ने विजयी होने के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वह अंत के लगभग 20 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने जापान की रिरिका हिरोनका को पीछे छोड़ने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में एक अन्य एथलीट अंकिता, जो शुरू में शीर्ष चार में थी,15:33.03 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के साथ पांचवें स्थान पर रहीं...
एशियाई खेल : भारतीय टीम ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में जीता रजत

एशियाई खेल : भारतीय टीम ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में जीता रजत

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय टीम (Indian team) ने सोमवार को चल रहे एशियाई खेलों (Asian Games) में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा (mixed relay event) में रजत पदक (Won silver medal) जीता। भारत शुरुआत में तीसरे स्थान पर था, लेकिन श्रीलंकाई टीम को लेन उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया और भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया। मुहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की भारतीय टीम ने 3:14.34 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक जीता। बहरीन ने 3:14.02 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान ने 3:24.85 सेकेंड के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता। इस बीच, भारतीय एथलीट एंसी सोजन एडापिल्ली ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीता। अपने पांचवें प्रयास में, उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 6.63 मीटर दर्ज किया और पोडियम फिनिश हासिल की। चीन की शिकी जिओंग...
एशियाई खेल: पारुल ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता, प्रीति को कांस्य

एशियाई खेल: पारुल ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता, प्रीति को कांस्य

खेल
हांगझू। एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में पारुल चौधरी ने रजत और प्रीति ने कांस्य पदक जीता। पारुल ने 9:27.63 सेकेंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर बहरीन की विन्फ्रेड म्यूटाइल के पीछे पोडियम स्थान हासिल किया, जिन्होंने 9:18.28 सेकेंड का एशियाई खेलों का रिकॉर्ड समय बनाया। दूसरी ओर, प्रीति ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 9:43.32 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले रविवार को भारत ने 15 पदक जीते, जिसमें 9 पदक अकेले एथलेटिक्स में आए। ट्रैक एवं फील्ड एथलीट अविनाश साबले ने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारत के लिए पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में पहला स्वर्ण पदक आसानी से हासिल कर लिया। तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.36 मीटर के अपने छठे और अंतिम प्रयास के ...
एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया

एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने सोमवार को बांग्लादेश (Bangladesh) पर 12-0 से जीत के साथ 19वें एशियाई खेलों (19th Asian Games) के सेमीफाइनल (Semi-finals) में प्रवेश कर लिया। अपने सभी पांच पूल चरण मैचों में पांच जीत के साथ, भारत पूल चरण के बाद तालिका में शीर्ष पर रहा। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत सिंह (2', 4', 32') और मनदीप सिंह (18', 24', 46) ने हैट्रिक बनाई, जबकि अभिषेक (41', 57) ने दो गोल किए। वहीं, ललित कुमार उपाध्याय (23'), अमित रोहिदास (28'), नीलकांत शर्मा (47') और गुरजंत सिंह (56') ने भी एक-एक गोल किया। मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। इन-फॉर्म भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2') ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। कुछ क्षण बाद, हरमनप्रीत (4') ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत ...
गोल्फः अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

गोल्फः अदिति अशोक ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारत (India) की अदिति अशोक (Aditi Ashok) ने रविवार को एशियन गेम्स (Asian Games) में महिलाओं की व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा (Women's individual golf event) में रजत पदक जीतकर (win silver medal) इतिहास रच दिया है। शुरुआती तीन राउन्ड तक अदिति बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन अंतिम समय में उनका कुछ शॉट इधर-उधर चले जाने से वह थोड़ा पीछे हो गईं। 25 वर्षीय अदिति वेस्ट लेक इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स में 67-66-61-73 के राउंड के साथ 17-अंडर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वो थाईलैंड की अर्पिचया युबोल से पीछे रह गईं, जिन्होंने 67-65-69-77 राउंड के साथ 19-अंडर के साथ स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया के ह्यूंजो यू ने 16-अंडर और 67-67-68-65 राउंड के साथ कांस्य पदक जीता। शिव कपूर के बाद अदिति अशोक एशियन गेम्स गोल्फ में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और पहली महिला भी बनीं। 2002 के बुसान एशियन गेम्स म...
एशियन गेम्स : तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण

एशियन गेम्स : तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एथलेटिक्स में रविवार को भारत के पास एक और स्वर्ण पदक आया है। तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। हांगझोऊ के एशियाई खेलों में भारत का यह 13वां स्वर्ण पदक है। तजिंदरपाल ने पुरुषों के शॉटपुट फाइनल में 20.36 का थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तजिंदरपाल लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल हुए हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। तजिंदरपाल के पहले दो प्रयास फाउल रहे। फिर अपने तीसरे प्रयास में 19.21 मीटर थ्रो के साथ अगले दौर के लिए क्वॉलीफाई किया। इसके बाद तजिंदरपाल ने चौथा थ्रो 20.06 मीटर किया। पांचवां थ्रो फिर फाउल हो गया। अंतिम प्रयास में उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और 20.36 मीटर थ्रो कर मेंस शॉट...