Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: asian games

भारत ने सर्फिंग में रचा इतिहास, पहली बार एशियाई खेलों का कोटा किया हासिल

भारत ने सर्फिंग में रचा इतिहास, पहली बार एशियाई खेलों का कोटा किया हासिल

खेल
नई दिल्ली। भारतीय सर्फिंग (Indian surfing) के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन (Historic day) रहा, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 (Asian Surfing Championships 2024) में भाग लेने वाली टीम ने आगामी एशियाई खेलों 2026 (Asian Games 2026) के लिए अपना पहला कोटा हासिल कर लिया है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-एक स्थान है। ये कोटा चैंपियनशिप में भारतीय सर्फर्स द्वारा जमा किए गए रैंकिंग पॉइंट्स के आधार पर अर्जित किए गए हैं। किशोर कुमार, जो कल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, एक कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन ने सुनिश्चित किया कि उनके देश ने एशियाई खेलों के लिए कोटा अर्जित किया। एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024, जो एशियाई खेलों 2026 के लिए एक क्वालीफायर भी है, में आठ भारतीय सर्फर्स ने 4 अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। अपने नाम कई राष्ट्...
Asian Games: भारत ने रिकॉर्ड 107 पदकों के साथ किया अभियान का समापन

Asian Games: भारत ने रिकॉर्ड 107 पदकों के साथ किया अभियान का समापन

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारत (India) ने 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) में 107 पदकों (107 medals) के साथ अपने अभियान का समापन किया। भारत ने एशियाई खेलों में इससे पहले कभी भी 100 पदक नहीं जीते थे, बीते 72 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत (India) ने एशियाई खेलों में 100 पदक (first time won 100 medals ) जीते हैं। भारतीय दल के 107 पदकों में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने एथलेटिक्स में सर्वाधिक 29 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 14 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके बाद भारत ने शूटिंग में 22 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके बाद भारत ने तीरंदाजी में 9 (5 स्वर्ण, 2 रजत और कांस्य), कुश्ती में 6 (1 रजत और 5 कांस्य), क्रिकेट में 2 (दोनों स्वर्ण), कबड्डी में 2 (दोनों स्वर्ण), हॉकी में 2 (एक स्वर्ण और एक कांस्य), रोईंग में 5 (2 रजत, तीन का...
एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपना नाम किया। एशियाई खेलों में भारत का यह 22वां स्वर्ण पदक था। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो (32वें और 59वें मिनट), मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) ने 1-1 गोल किया। इस मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक शुरुआत की, फलस्वरूप पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में आया, जब मैच के 25वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक रूख अपनाया और मैच के 32वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टीकॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 36वें मिनट में अमित रोहिद...
Asian Games: भारतीय पहलवान किरण, सोनम और अमन ने जीता कांस्य पदक

Asian Games: भारतीय पहलवान किरण, सोनम और अमन ने जीता कांस्य पदक

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पहलवान (Indian wrestlers) किरण बिश्नोई (Kiran Bishnoi), सोनम मलिक (Sonam Malik) और अमन (Aman) ने शुक्रवार को एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। किरण ने महिलाओं की 76 किग्रा फ्रीस्टाइल में मंगोलिया की अरियुंजरगा गनबत को 6-3 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं, अमन ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के मिंगु लियू को हराकर कांस्य पदक जीता। 20 साल के अमन ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के मिंगु लियू को 11-0 से हराया। इससे पहले सोनम ने महिलाओं की 62 किग्रा फ्रीस्टाइल में चीन की जिया लॉन्ग को 7-5 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बता दें कि अमन को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा सेमीफाइनल में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जापानी पहलवान तोशीहिरो हसेगावा के खिलाफ 10-12 से हार का सामना करना...
Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 61-14 से हराया

Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 61-14 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम (Indian men's kabaddi team) ने शुक्रवार को चल रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) के सेमीफाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) को 61-14 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इस सेमीफाइनल में अपने ए-गेम का प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह पक्की की। एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने मध्यांतर तक पाकिस्तान पर 30-5 से बढ़त बना ली। पुरुष कबड्डी सेमीफाइनल के पहले हाफ में भारत ने तीन बार ऑलआउट किया। पाकिस्तान के शुरुआती अंक बढ़ने के बाद, नवीन कुमार ने भारतीय वापसी की अगुवाई की, जबकि कप्तान पवन सहरावत ने शानदार रेड मारी। मध्यांतर के बाद, भारत ने वही खेल जारी रखा जहां उन्होंने छोड़ा था, और ब्रेक के समय उनके 30 में से 31 अंक जुड़ गए। पाकिस्तान की रक्षापंक्ति शुरुआत में थोड़ी देर के लिए भारत को चुनौती देती नजर आई, लेकिन उ...
Asian Games: भारत ने तीरंदाजी कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Asian Games: भारत ने तीरंदाजी कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

खेल
हांगझू (Hangzhou)। ज्योति सुरेखा वेन्नम (Jyoti Surekha Vennam), अदिति गोपीचंद (Aditi Gopichand) और परनीत कौर (Preneet Kaur) की भारतीय तीरंदाजी कंपाउंड महिला टीम (Indian archery compound women's team) ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों (Asian Games) में स्वर्ण पदक जीता। ज्योति, अदिति और परनीत की तिकड़ी ने चीनी ताइपे की यी-ह्सुआन चेन, आई-जौ हुआंग और लू-यून वांग को 230-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहले सेट में चीनी ताइपे ने भारत को कड़ी टक्कर दी और इसे 54-56 से जीत लिया, लेकिन इसके बाद भारत ने पूरे मैच में दबदबा बनाते हुए तीरंदाजी में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल दौर में, ज्योति सुरेखा के नेतृत्व वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने हांगकांग को 231-220 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। हालांकि मैच में हांगकांग ...
एशियाई खेल: दीपिका-हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

एशियाई खेल: दीपिका-हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वैश मिश्रित युगल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझू। दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह संधू की भारतीय स्क्वैश जोड़ी ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के अजमान बिनती और सियाफिक बिन मोहम्मद के खिलाफ 11-10,11-10 से रोमांचक जीत दर्ज की। आधे घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में भारतीय टीम ने सीधे गेम में बाजी मारी। दूसरे गेम में एक समय दीपिका और हरिंदर छह अंकों की बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने लगातार कई अंक लेकर स्कोर 10-9 से अपने पक्ष में कर लिया। लेकिन भारतीयों ने दो अंक जुटाकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। एशियाड के इस संस्करण में यह भारत का 20वां स्वर्ण है और देश कुल 83 पदकों (20 स्वर्ण, 31 रजत, 32 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। आज बाद में सौरव घोषाल पुरुष एकल फाइनल में मलेशिया के इयान यो एनजी से भिड़ेंगे।...
Asian Games: भारतीय टीम ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में जीता स्वर्ण

Asian Games: भारतीय टीम ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में जीता स्वर्ण

खेल
हांगझू (Hangzhou)। अनस मुहम्मद याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने बुधवार को पुरुषों की 4x400 मीटर रिले (Men's 4x400 meters relay) में एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत (India) के लिए 18वां स्वर्ण पदक (18th gold medal) जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय टीम ने 3:01.58 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। कतर ने 3:02.05 सेकेंड के अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि श्रीलंका ने 3:02.55 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता और अपना नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। लेन उल्लंघन के कारण इराकी टीम को प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। जब भारतीय चौकड़ी स्वर्ण के लिए लक्ष्य बना रही थी, तो मैदान के दूसरी ओर भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा और किशोर जेना एक बेहद आकर्षक पुरुष फाइनल में स्वर्ण के लिए प्रतिस्पर्धा ...
एशियन गेम्स: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को मिला स्वर्ण, किशोर जेना ने रजत पदक जीता

एशियन गेम्स: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को मिला स्वर्ण, किशोर जेना ने रजत पदक जीता

खेल
हांगझू (Hangzhou)। चीन में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को दो पदक मिले हैं। प्रतियोगिता में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं भारत के ही किशोर जेना ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे नंबर पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर जीता। वहीं, किशोर जेना ने 87.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो 82.38 मीटर का रहा। दूसरी बार में 84.49 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। नीरज का तीसरा थ्रो फाउल रहा। इसके बाद चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर का थ्रो किया। पां...