Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Asian Champions Trophy

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद स्वदेश पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम, हुआ भव्य स्वागत

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद स्वदेश पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम, हुआ भव्य स्वागत

खेल
नई दिल्ली। हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज सुबह दिल्ली पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। चीन के हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत ने प्रतियोगिता के इतिहास में अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के आगमन पर प्रशंसकों और हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। दिल्ली पहुंचने पर हरमनप्रीत ने कहा, "यह खिताब हमारे लिए बहुत खास है...यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट था...खासकर तब, जब हमारे पास इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं था।" टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह शानदार है, एशिया में नंबर एक बनना हमेशा से हमारा लक्ष्य रहा है...यह एक अच्छा टूर्नामेंट था..." भारत ने मंगलवार को मेजबान चीन पर 1-0 की रोमां...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया

खेल
हुलुनबुइर। मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने यहां शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मैच में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13वें, 19वें मिनट) ने दोनों गोल दागे जबकि पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल नदीम अहमद (8वें मिनट) ने किया। भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब टीम सोमवार को सेमीफाइनल 2 खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। मैच में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गोल किया। आठवें मिनट में नदीम अहमद ने पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया और 1-0 की बढ़त ले ली। हालांकि भारतीय टीम ने वापसी की और 13वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बराबरी का गोल किया। अंतिम मिनटों में काफी...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराया

खेल
हुलुनबुइर (चीन)। मौजूदा चैंपियन (Current champion) भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team.) ने यहां एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy 2024) में अपने दूसरे लीग मैच में सोमवार को जापान (Japan) को 5-1 से हरा दिया। मैच में भारत के लिए सुखजीत सिंह (2 मिनट, 60 मिनट) ने दो गोल किया, जबकि अभिषेक (3 मिनट), संजय (17 मिनट) और उत्तम सिंह (54 मिनट) ने एक-एक गोल किया। जापान की ओर से एकमात्र गोल काजुमासा मात्सुमोतो (41 मिनट) ने किया। इससे पहले रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करते हुए भारतीय टीम ने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। अब भारत का अगला मुकाबला बुधवार को मलेशिया से होगा। सोमवार को खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। दूसरे मिनट में ही सुखजीत सिंह के शानदार गोल से भारत ने बढ़त हासिल कर ली। इसके अगले मिनट में अभिषेक ने जापानी खिलाड़ियों को चकम...
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम

खेल
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने बुधवार को 8 से 17 सितंबर तक चीन के हुलुनबुइर (Hulunbuir of China) में शुरू होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा (Announcement of 18-member team) की है। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम की अगुआई दिग्गज ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उनका साथ अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद उप-कप्तान के तौर पर देंगे। इस टूर्नामेंट में एशिया के शीर्ष हॉकी खेलने वाले देश भारत, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम की संरचना को सावधानीपूर्वक चुना गया है, ताकि अनुभव और युवापन सुनिश्चित हो सके। पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले दस खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह सहित पांच खिलाड़ियों को इस टूर...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 2-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 2-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

खेल
रांची (Ranchi)। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए मंगलवार को यहां जापान (Japan) पर 2-1 की करीबी जीत दर्ज (close 2-1 win) की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट (Women's Asian Champions Trophy Hockey Tournament) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद, नवनीत कौर (31वें मिनट) और संगीता कुमारी (47वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किया, जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल काना उराता (37वें मिनट) ने किया। यह मैच टूर्नामेंट में दो अपराजित टीमों के बीच का मैच था और यह अपेक्षा के अनुरूप रहा। भारत ने पहले मैच में मलेशिया और चीन को क्रमशः 5-0 और 2-1 से हराने से पहले थाईलैंड को 7-1 से हराया था। जापानी भी मैच में अपराजित रहे, उन्होंने क्रमशः मलेशिया को 3-0, दक्षि...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफीः जापान को 5-0 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में

एशियन चैंपियंस ट्रॉफीः जापान को 5-0 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में

खेल
- खिताबी मुकाबले में मलेशिया से होगा सामना नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने शुक्रवार को यहां के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में जापान (Japan) को 5-0 से करारी शिकस्त देकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के फाइनल में प्रवेश किया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह,मनप्रीत सिंह, सुमित और सेलवन कार्थी ने 1-1 गोल किया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मलेशिया से होगा, जिसने दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और मैच के दूसरे ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत उसे गोल में नहीं बदल पाए। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम आक्रामक रही और मैच के 19वें मिनट आकाशदीप सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। च...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को भारतीय टीम ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ( Pakistan) को 4-0 से पटखनी (beat 4-0) देते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही भारतीय टीम दबाव बनाए हुए थी।इस बीच पहले क्वार्टर के अंत में मिले पेनल्टी कॉर्नर को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इस तरह भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बनाई। वहीं पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद पाकिस्तान के पास बराबरी के कई मौके आए लेकिन वो इन्हें भुना नहीं पाया। इस बीच दूसरे क्वार्टर में 23वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल मार दिया। भारत का दूसरा गोल भी पेनल्टी कॉर्नर के जर...
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफीः दक्षिण कोरिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफीः दक्षिण कोरिया को हरा सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में डिफेंडिंग चैम्पियन दक्षिण कोरिया (Defending champion South Korea) को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ भारत ने इस महाद्वीपीय हॉकी टूर्नामेंट में अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है। मैच के शुरुआत से ही भारतीय टीम ने तेजी दिखाई और मैच के छठे मिनट में ही निलाकांता शर्मा ने टीम को बढ़त दिला दी। इस बीच दक्षिण कोरियाई टीम ने वापसी के कई मौके बनाए लेकिन उसे फायदा 12वें मिनट में हुआ। जब किम सुंगह्युन ने गोल कर टीम को बराबरी कराई। हालांकि बराबरी का खेल ज्यादा देर तक नहीं चला। दूसरे क्वार्टर में भारत को चार मौके मिले और उन्होंने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना दूसरा गोल किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के झन्नाटेदार शॉट ने टीम को 2-1 की बढ़त पर ला ...
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी : मलेशिया को 5-0 से हरा अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी : मलेशिया को 5-0 से हरा अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

खेल
-सात अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर भारत नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Hockey Asian Champions Trophy) में भारत (India) की विजय अभियान (victory campaign) रविवार को भी जारी रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में प्रतियोगिता के अपने तीसरे मुकाबले में मलेशिया को 5-0 से (beating malaysia 5-0) हराकर दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम के लिए एस. कार्थी (15वें मिनट), हार्दिक सिंह (32वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (42वें मिनट), गुरजंत सिंह (53वें मिनट) और जुगराज सिंह (54वें मिनट) ने गोल दागे। भारत ने हर क्वार्टर में दागा गोल भारत ने पहले ही क्वार्टर से मलेशिया पर दबाव बनाना शुरू किया और नतीजतन मलेशिया से कई गलतियां हुई, जिसका फायदा भारतीय मिडफिल्डरों ने उठाया। पहले क्वार्टर में ही एस. कार्थी के शॉट के चलते भारत ने एक...