Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Asia richest woman

एश्यिा की सबसे अमीर महिला बनीं जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल

देश, बिज़नेस
-सावित्री जिंदल 89.49 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ टॉप पर नई दिल्ली। जिंदल ग्रुप की प्रमुख सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल के पास 89.49 हजार करोड़ रुपये (11.3 अरब डॉलर) की संपत्ति है। इस सूची में दूसरे नंबर पर चीन की फैन होंगवी हैं, जिनके पास 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं, तीसरे नंबर पर 2021 में एशिया की सबसे अमीर महिला रहीं चीन की ही यांग हुइयान अब तीसरे नंबर पर आ गई हैं। इनकी संपत्ति 87.11 हजार करोड़ (11 अरब डॉलर) है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स की शनिवार को जारी सूची के मुताबिक सावित्री जिंदल दुनिया के सबसे अमीर सूची में 164वें स्थान पर पहुंच गई हैं। हालांकि, अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास 9.35 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी की ...