Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Asia Pacific

रामचरित मानस की बात ही निराली है

रामचरित मानस की बात ही निराली है

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित यूनेस्को की 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर' में रामचरितमानस को एशिया पेसिफिक की 20 धरोहरों में शामिल किया गया है। रामचरितमानस पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ पढ़ी जाती है। वैसे श्रीराम से जुड़ी घटनाओं पर राम कथा में अनेक ग्रंथ लिखे गए हैं। श्री वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण रामकथा का उत्कृष्ट ग्रंथ है। 20 हजार से अधिक श्लोकों में विस्तृत रामायण सारी दुनिया में चर्चित है। रामायण और महाभारत को भारत में महाकाव्य कहा जाता है। रामायण और महाभारत में दर्शन है, इतिहास है। तमाम प्रभावशाली आख्यान भी हैं। लेकिन रामचरितमानस की बात ही दूसरी है। रामचरितमानस में भक्ति है, परम सत्ता के प्रति समर्पण है। यह सीधी-सादी सरल भाषा में लिखी गई प्रतिष्ठित संरचना है। इसकी भाषा प्रवाहमान है, सरल है, बिना प्रयास के ही मस्तिष्क से हृदय में पहुंच जाती है। इसकी कथा ज्ञान और भक्ति से भरी पूरी है। तुल...