Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Ashok Pandey

अशोक पांडेय पुनः संघ के मध्यभारत प्रांत के संघचालक निर्वाचित

अशोक पांडेय पुनः संघ के मध्यभारत प्रांत के संघचालक निर्वाचित

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुरैना में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh .) का तीन दिवसीय प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन (Province Workers Conference) शनिवार को संपन्न हुआ। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) की मौजूदगी में सम्मेलन के अंतिम दिन संघ के मध्य भारत प्रांत के निर्वाचन हुए, जिसमें अशोक पांडेय पुनः प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए। इस मौके पर प्रांत संघचालक ने प्रांत कार्यकारिणी की भी घोषणा की। प्रांत सह–संघचालक के रूप में डॉ. राजेश सेठी (भोपाल) की घोषणा की गई। पूर्व में प्रांत सह–कार्यवाह हेमंत सेठिया (राजगढ़) अब प्रांत कार्यवाह नियुक्त हुए। प्रांत सह–कार्यवाह के रूप में संतोष मीणा (भोपाल) की घोषणा हुई। पूर्व प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर की घोषणा क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में की गई। इससे पूर्व सम्मेलन में आठों विभागों के निर्वाचन भी संपन...