Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Apart

नए नामकरण के अलावा विपक्ष में कुछ नहीं बदला

नए नामकरण के अलावा विपक्ष में कुछ नहीं बदला

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री बेंगलुरू में विपक्षी दलों के जुटान के बीच लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गठबंधन के नामकरण के लिए भारी भरकम शब्दों का चयन किया। पर उनकी राजनीति में इसका फिट होना मुश्किल है। विपक्षी दलों गठबंधन को इंडिया नाम दिया गया। यह जोड़-तोड़ कर बनाया गया नाम है - इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा सभ्यतागत संघर्ष भारत और इंडिया के आसपास केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। वैसे इस नामकरण के चलते विपक्षी दलों की जवाबदेही बढ़ गई है। अब उन्हें यह बताना होगा कि डेवेलपमेंट के मुद्दे पर उनकी कितनी विश्वसनीयता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (संप्रग) को दस वर्ष (सन् 2004 से 2014 तक) सरकार चलाने का अवसर मिला। पश्चिम बंगाल मे...