Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: anti-Indian secular

भारतीय विचार विरोधी सेकुलर पंथ की विदाई तय

भारतीय विचार विरोधी सेकुलर पंथ की विदाई तय

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित 'विकसित भारत' का स्वप्न संकल्प पूरा होने की गारंटी है। यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। भारत के इतिहास में तीन बार का कार्यकाल केवल नेहरू को मिला था। मोदी जी ने अपने 10 वर्षीय कार्यकाल में तमाम चमत्कारिक काम किए हैं। भारतीय जन गण मन उन्हें प्यार और आदर देता है। उनके नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय स्वाभिमान की नई इबारत लिखी गई है। भारतीय संस्कृति सारी दुनिया में लोकप्रिय हुई है। जम्मू-कश्मीर विषयक संविधान के अनुच्छेद 370 का निरसन सारी दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय रहा है। अधिकांश सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता इसे असम्भव बता रहे थे। कुछ टिप्पणीकार अनुच्छेद 370 के समाप्त करने में सांप्रदायिक दंगों का खतरा देख रहे थे। लेकिन इस सबकी परवाह न करते हुए मोदी सरकार ने 370 को हटा दिया। यह कार्य एनडीए की सरकार ही कर सक...