Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: another Draupadi

राजनीतिक अपमान की बिसात पर एक और द्रौपदी

अवर्गीकृत
- सियाराम पांडेय 'शांत' लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर खूब हंगामा हो चुका है। उन्होंने राष्ट्रपति शब्द का स्त्रीलिंग कर दिया। पत्रकारों से वार्ता क्रम में कह दिया कि हिंदुस्तान की राष्ट्रपत्नी सबके लिए है तो हमारे लिए क्यों नहीं? इसे लेकर देश भर में राजनीतिक विवाद हो रहा है। इसे एक आदिवासी महिला के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की जा रही है। भाजपा सांसदों और सोनिया गांधी के बीच इसे लेकर तल्ख बहस भी हुई है। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसकी शिकायत भी की है और कहा है कि इस मामले को संसद के विशेषाधिकार समिति के समक्ष भेज जाना चाहिए। होना तो यह चाहिए था कि वह अधीर रंजन चौधरी के आपत्तिजनक बयान की आलोचना करती। लेकिन कांग्रेस ने तो आलोचकों की जबान ही बंद करने की पहल शुरू कर दी है। सोनिया ...