Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Amrit Yatra

भारत की अमृत यात्रा: महिला नेतृत्व वाली यात्रा

भारत की अमृत यात्रा: महिला नेतृत्व वाली यात्रा

अवर्गीकृत
- जी किशन रेड्डी जैसे ही ऐतिहासिक नारीशक्ति वंदन अधिनियम संसद में पेश किया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके पारित होने को सांसदों के लिए अग्निपरीक्षा कहा। यह वास्तव में अग्निपरीक्षा है: समानता और संतुलन के आधार पर भारत के पारंपरिक गौरव को बहाल करने की अग्नि परीक्षा। अग्निपरीक्षा उस सर्वोच्च स्थान को पुनः प्राप्त करने की जिसका लाभ प्राचीनकाल से महिलाओं को मिलता आया है और राजनीतिक गलतफहमियों से ऊपर उठकर नारी शक्ति के लिए एक साथ खड़े होने की अग्निपरीक्षा। आधुनिक लोकतांत्रिक भारत के मंदिर, संसद को अर्धनारीश्वर की भावना का प्रतीक होना चाहिए, जो महिलाओं के लिए समानता और पूर्ण संतुलन का परिचायक है। लैंगिक असमानता और अन्याय से जूझ रही दुनिया में, भारत महिलाओं के प्रति ऐतिहासिक श्रद्धा के प्रतीक के रूप में स्थित है। सदियों से, भारतीय संस्कृति ने महिलाओं को शक्ति के अवतार का रूप दिया है तथा...