Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Amit Shah

मप्रः “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मप्रः “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

देश, मध्य प्रदेश
- इंदौर में 51 लाख पौधे रोपकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी - मप्र में अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात जुलाई को इंदौर से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इंदौर में सात जुलाई से 14 जुलाई तक कुल 51 लाख पौधे रोपे जाएंगे। यहां दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा पौधारोपण करने का रिकार्ड बनाने की तैयारी है। अभियान के अंतिम दिन 14 जुलाई को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम इंदौर में होगी। सांवेर रोड की रेवती रेंज में उस दिन एक साथ 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर से शुरू होने वाले "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के शुभारंभ करने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दरअसल, म...
आप 400 पार के नारे को सार्थक कीजिए, हम भारत को विश्वगुरु बनाएंगेः अमित शाह

आप 400 पार के नारे को सार्थक कीजिए, हम भारत को विश्वगुरु बनाएंगेः अमित शाह

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। हम पहली बार जब 2014 में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) आए थे, तब यहां की जनता ने भाजपा (BJP) को 29 में से 27 सीटें दीं। दूसरी बार 29 में से 28 सीटें दीं। मैं आज आपको रिक्वेस्ट करने आया हूं, इस बार एक सीट की कमी मत रखिए, 29 की 29 सीटें मोदी की झोली में डाल दीजिए। आप प्रबुद्धजन सिर्फ मत नहीं देते, जनमत का निर्माण करते हैं। इसलिए आप सभी लोग मोदी के नेतृत्व में भाजपा का समर्थन कीजिए और 400 पार का जो नारा (slogan which crossed 400) मोदी ने दिया है, उसे सार्थक कर दीजिए। हम वादा करते हैं कि हम भारतमाता को विश्वगुरु (Mother India world leader) के आसन पर प्रतिष्ठित करेंगे, भारत को दुनिया का नं. एक देश बनाएंगे। भाजपा इसी के लिए बनी है और हमारा जीवन इसी लक्ष्य को समर्पित है। हमारे करोड़ों कार्यकर्ता इसी राह पर चलेंगे और देश को महान बनाएंगे, बस आपके आशीर्वाद की अपेक्षा है। यह बात केंद्र...
श्रीराम मंदिर, मोदी का तपस्वी नेतृत्व और संसद में अमित शाह

श्रीराम मंदिर, मोदी का तपस्वी नेतृत्व और संसद में अमित शाह

अवर्गीकृत
- संजय तिवारी भारत की संसद में 10 फरवरी 2024 का दिन ऐतिहासिक रहा। देश के गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इस दिन जो उद्गार व्यक्त किया वह देश के ससंदीय इतिहास का एक ऐसा पृष्ठ बन गया जिसे सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय संसद में दिये गये विगत 76 वर्षों के कुछ ऐतिहासिक उद्बोधनों में से एक अमित शाह का यह उद्बोधन जिसने भी सुना होगा वह निश्चित रूप से भारत, भारतीयता, श्रीराम और भारतीय जीवन में रामतत्व की महत्ता से बहुत ही भावपूर्ण तरीके से परिचित हुआ होगा। इस संबोधन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि गृहमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लगभग 500 वर्षों के संघर्ष को तो रेखांकित किया ही, भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के एक ऐसे स्वरूप से उन्होंने सभी को परिचित कराया जिसको जानना खासतौर पर नयी पीढ़ी के लिये अतिआवश्यक है। श्रीरामचरितमानस के रचयिता कविकुल शिरोमणि गोस्...
मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करेगा आपका एक वोटः अमित शाह

मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करेगा आपका एक वोटः अमित शाह

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट न केवल यहां भाजपा को जिताएगा, बल्कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य भी तय करेगा। कांग्रेस खेमो और परिवारवाद की पार्टी है। तीन परिवार प्रदेश और देश में शासन करना चाहते हैं। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वहीं सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जब परिवार राजनीति में अपनों को स्थापित करने में लगे हों तो वे जनता का भला कैसे कर सकते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह मंगलवार को मऊगंज जिले के देवतालाब में भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का भला सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार कर सकती है। कांग्रेस शासनकाल में मध्यप्रदेश का विकास नहीं हुआ शाह...
पहले जहां बागियों की दहाड़ सुनाई देती थी, अब वहां सजने वाला है माई का दरबारः अमित शाह

पहले जहां बागियों की दहाड़ सुनाई देती थी, अब वहां सजने वाला है माई का दरबारः अमित शाह

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को मप्र के विदिशा, अशोकनगर, गुना जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद शाम को दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने मां पीताम्बरा के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और फिर प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां पीतांबरा का दरबार ऐसा सजाएंगे कि देखने वाले बार-बार यहां आएगे। पहले जहां दतिया में बागियों की दहाड़ सुनाई देती थी, वहां अब माई का दरबार सजने वाला है और शिक्षा का क्षेत्र में अग्रणी बनने के कारण दतिया सरस्वती मां का भी धाम बन गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रारंभ ने मां पीतांबरा, सोनागिर, उनाव बालाजी मंदिर सहित बुंदेला शासक वीरसिंहदेव को नमन करते हुए आमजन से कहा कि आपके एक वोट से मप्र में किसका शासन रहेगा। इसका निर्णय होने वाला है। साथ ही 2024 म...
शाह की शह पर मध्य प्रदेश भाजपा

शाह की शह पर मध्य प्रदेश भाजपा

अवर्गीकृत
- डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' इस समय कांग्रेस तो चुनावी मोड में कम नजर आ रही है पर भाजपा कोई चुनावी कसरत नहीं छोड़ रही। हर योजना को चुनावी एंगल से कसा जा रहा है। भाजपा की सक्रियता के मास्टर माइंड यदि कोई हैं तो वह केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह हैं। मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलके में एक ही नारा गूंज रहा है, वह है-अबकी बार फिर भाजपा सरकार। गरीब कल्याण महाअभियान से लेकर जन आशीर्वाद यात्रा तक, भाजपा का सब कुछ केन्द्रीय नेतृत्व से तय हो रहा है। एक तरफ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जनता की नाराजगी भी झलक रही है तो दूसरी तरफ केन्द्र में बैठा भाजपा का नेतृत्व किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश को भाजपा के हाथ से खोना नहीं चाहता। जी जान से जुटे कार्यकर्ताओं में हर समय जोश और विजय का मंत्र फूंका जा रहा है। बूथ-बूथ, पन्ना-पन्ना, वार्ड-वार्ड, मोहल्ला-मोहल्ला भाजपा के नेताओं की दस्तक ...
MP: भाजपा निकालेगी पांच जनआशीर्वाद यात्राएं, चित्रकूट में अमित शाह की नड्डा करेंगे शुभारंभ

MP: भाजपा निकालेगी पांच जनआशीर्वाद यात्राएं, चित्रकूट में अमित शाह की नड्डा करेंगे शुभारंभ

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) द्वारा प्रदेश के पांच स्थानों से जनआशीर्वाद यात्राएं (Jan Ashirwad Trips) निकालने जा रही है जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें जनता को बताया जाएगा कि केंद्र और राज्य सरकार ने उनके लिए क्या किया है। इन यात्राओं को शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से तीन सितम्बर को कामतानाथ का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह यात्रा निव...
भारतमाता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए 150 सीटें जीतकर कांग्रेस को करें परास्त: अमित शाह

भारतमाता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए 150 सीटें जीतकर कांग्रेस को करें परास्त: अमित शाह

देश, मध्य प्रदेश
-भाजपा की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री ने दिया मार्गदर्शन ग्वालियर (Gwalior)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का कार्यकर्ता देवदुर्लभ और अनुभवी (Worker Devrare and experienced) है। यहां के कार्यकर्ता ने चुनाव जीते भी हैं और जिताए भी हैं। आज हम जिस पद पर भी हैं, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) के कार्यकर्ता ही हैं। इसलिए यह चुनाव भाजपा के भविष्य का चुनाव है, भारतमाता के वैभव को परम शिखर पर पहुंचाने का चुनाव है। नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर करोड़ों गरीबों के जीवन में जनसंघ के दीप के उजियारे को प्रदीप्त करने का चुनाव है। हम सभी को मिलकर चुनाव अभियान में जुटना है। भारतमाता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए इस चुनाव में हमें 150 सीटें जीतकर कांग्रेस को परास्त करना होगा। यह बातें केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को ग्वालि...
मप्र में भाजपा शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान, अमित शाह ने बनाई चुनाव की रणनीति

मप्र में भाजपा शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान, अमित शाह ने बनाई चुनाव की रणनीति

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मंगलवार रात भोपाल (Bhopal) प्रवास के दौरान यहां भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं (party workers) के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी अभियान को लेकर रणनीति तय की गई। उन्होंने प्रदेश में चुनाव को लेकर विजय संकल्प अभियान (Vijay Sankalp Abhiyan) शुरू करने की बात कही। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात अमित शाह ने कही। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के...