Friday, April 18"खबर जो असर करे"

Tag: America

क्यों होते हैं भारतीय दूतावासों पर हमले

क्यों होते हैं भारतीय दूतावासों पर हमले

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा हाल के दौर में ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया स्थित भारतीय दूतावासों/ उच्चायोगों पर लगातार हो रहे उग्र प्रदर्शन तथा हमले सिद्ध कर रहे हैं कि उपर्युक्त देशों की पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां कितनी काहिल और नकारा हैं। वे इन हमलों को रोकने में नाकाम हैं। ये शर्मनाक है। बीते कुछ दिन पहले लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में लहरा रहे तिरंगे झंडे का जिस बेशर्मी से अपमान किया गया, उससे हरेक राष्ट्रवादी भारतीय का कलेजा फट रहा है। सारा भारत लंदन की घटना के कारण गुस्से में है। जिस भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर सारा भारत गर्व महसूस कर रहा था, वे अपने पुरखों के देश के तिरंगे का अपमान झेलते रहे। उन्हें भारत से कुछ सबक लेना चाहिए जहां पर 160 देशों के दूतावास तथा उच्चायोग कार्यरत हैं। पर मजाल है कि कोई प्रदर्शनकारी उनके अंदर चला जाए। उस देश के राष्ट्र ध्वज क...
अमेरिका में बर्फीले तूफान से विमान सेवाएं प्रभावित, 1400 से अधिक उड़ानें रद्द

अमेरिका में बर्फीले तूफान से विमान सेवाएं प्रभावित, 1400 से अधिक उड़ानें रद्द

विदेश
वॉशिंगटन। अमेरिका में बर्फीले तूफान के चलते बुधवार को विमान सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। इस वजह से 1400 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया। टेक्सास से वेस्ट वर्जीनिया तक बर्फ की सफेद मोटी चादर बिछ गई है। तूफान की चपेट में आने के बाद एयरलाइंस ने अमेरिका में करीब 1467 उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, अमेरिका आने जाने वाली कुल 1467 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जबकि 527 उड़ानों में देरी हुई। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने मंगलवार को एक ट्वीट में चेतावनी दी थी कि यात्री डलास, फोर्ट वर्थ और मेम्फिस सहित कई क्षेत्रों में बर्फीला तूफान देख सकते हैं। ऐसे में कई उड़ानों में देरी की संभावना है। यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने पूर्वानुमान में गुरुवार तक बर्फीले तूफाने की आशंका जताई। वेदर सर्विस ने कहा कि कम से कम गुरुवार की सुबह तक बर्फीला तूफान उत्तर...
अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

अमेरिका की हिंसामुक्ति कैसे हो?

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक अमेरिका दुनिया का सबसे संपन्न और शक्तिशाली देश है लेकिन यह भी सच है कि वह सबसे बड़ा हिंसक देश भी है। जितनी हिंसा अमेरिका में होती है, दुनिया के किसी देश में नहीं होती। वैसे तो अमेरिका में ईसाई धर्म को माननेवालों की संख्या सबसे ज्यादा है लेकिन क्या वजह है कि ईसा की अहिंसा का वहां कोई खास प्रभाव दिखाई नहीं पड़ता। कैलिफोर्निया में तो हिंसा थम नहीं रही। लास एंजिलिस के एक कस्बे में एक बंदूकची के कहर ढाने के बाद हुई दूसरी घटना में भी कई लोग मारे गए। साठ हजार की आबादी वाले लास एंजिलिस के इस कस्बे में एशियाई मूल के लोग बहुतायत में हैं, खास तौर से चीन के लोग। वे चीनी नव वर्ष का उत्सव मना रहे थे और उसी समय एक बंदूकची ने 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। कई लोग घायल भी हो गए। यह इस नए साल की पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं आए दिन अमेरिका में होती रहती हैं। पिछले साल बंदूक की गोलिय...
चीनी आक्रामकता पर लगाम लगाने 12 जनवरी को बैठक करेंगे अमेरिका-जापान

चीनी आक्रामकता पर लगाम लगाने 12 जनवरी को बैठक करेंगे अमेरिका-जापान

विदेश
वाशिंगटन (Washington) । हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific region) की सुरक्षा चुनौतियों और चीनी (China) आक्रामकता पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही अमेरिका (America) और जापान (Japan) के समकक्ष बैठक (meeting) करने वाले हैं। मंगलवार को पेंटागन ने कहा कि 2023 की यूएस-जापान सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की सह-अध्यक्षता होगी। साझा दृष्टिकोण पर होगी चर्चा पेंटागन के प्रेस सचिव जनरल पैट राइडर ने दोनों देशों के नेता हिंद-प्रशांत और दुनिया भर में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक गठबंधन के हमारे साझा दृष्टिकोण पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया, अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन अपने जापानी समकक्षों रक्षा मंत्री हमादा यासुकाजू और विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा के साथ बैठक करेंगे। हमारा ध्यान क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित...
अमेरिका से जबलपुर लौटी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

अमेरिका से जबलपुर लौटी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। अमेरिका (America) से जबलपुर लौटी (returned Jabalpur) की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (woman Corona positive) आई है। महिला में कोरोना संक्रमण (corona infection) का पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। महिला को उनके घर में आइसोलेशन (home isolation) में रखा गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) के लिए उनके थ्रोट स्वाब के सैंपल लिए गए हैं। अगले निर्देश तक महिला को घर से बाहर निकलने पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार, जबलपुर के बिलहरी निवासी 45 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले ही अमेरिका से लौटी थी। यहां आने के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। उसे सर्दी-खांसी के लक्षण थे। इसके बाद महिला ने कोरोना टेस्ट करवाया था। गुरुवार को महिला संक्रमित पाई गई। लैब द्वारा ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद अमला बिलहरी पहुंचा और महिला व उसके परिजनों को होम...
अमेरिका में बज रहा भारत का डंका

अमेरिका में बज रहा भारत का डंका

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक भारतीय मूल के लगभग दो करोड़ लोग इस समय विदेशों में फैले हुए हैं। लगभग दर्जन भर देश ऐसे हैं, जिनके राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री वगैरह भारतीय मूल के हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तो इसके नवीनतम उदाहरण हैं। भारतीय लोग जिस देश में भी जाकर बसे हैं, वे उस देश के हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थानों तक पहुंच गए हैं। इस समय दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति और महासंपन्न देश अमेरिका है। अमेरिका में इस समय 50 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। दुनिया के किसी देश में इतनी बड़ी संख्या में जाकर भारतीय लोग नहीं बसे हैं। इसके कारण भारत से प्रतिभा-पलायन जरूर हुआ है लेकिन अमेरिका के ये भारतीय मूल के नागरिक सबसे अधिक संपन्न, सुशिक्षित और सुखी लोग हैं, ऐसा कई सर्वेक्षणों ने सिद्ध किया है। यदि अमेरिका में 200 साल पहले से भारतीय बसने शुरु हो जाते तो शायद अमेरिका भी मॉरिशस, स...
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता

भारत में धार्मिक स्वतंत्रता

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक अमेरिका ने एक रिपोर्ट जारी की है। उसके अनुसार दुनिया के 14 देशों में धार्मिक स्वतंत्रता को खतरा है। यह खुशी की बात है कि 14 देशों में भारत का आगे-पीछे कहीं भी नाम नहीं है। हमारे तथाकथित अल्पसंख्यक संप्रदायों के नेता, कांग्रेसी और कम्युनिस्ट लोग इसे अमेरिका की लापरवाही कहेंगे या वे यह मानकर चलेंगे कि अमेरिका ने इन देशों के साथ भारत का नाम इसलिए नहीं जोड़ा है कि वह उसे चीन के विरुद्ध इस्तेमाल करना चाहता है। इस रपट में रूस, चीन और पाकिस्तान के नामों पर विशेष जोर दिया गया है। यदि अमेरिका ने भारत को चीन के खिलाफ डटाए रखने की इच्छा के कारण ही इस सूची में भारत का नाम नहीं जोड़ा है तो मैं पूछता हूं कि उसमें सउदी अरब का नाम क्यों जोड़ा गया है? सउदी अरब से तो अमेरिका के संबंध काफी घनिष्ट हैं। इसी प्रकार अब वह पाकिस्तान से भी उत्तम संबंध बनाने के अवसर नहीं छोड़ रहा है। जहां तक रूस...
भारत-अमेरिका का व्यापार वर्ष 2030 तक पहुंच सकता है 600 अरब डॉलर: गोयल

भारत-अमेरिका का व्यापार वर्ष 2030 तक पहुंच सकता है 600 अरब डॉलर: गोयल

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका (India - America) के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार (bilateral trade in goods and services) वर्ष 2030 तक 500 से 600 अरब डॉलर (500 to 600 billion dollars) तक पहुंच सकता है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को यह बात कही। गोयल ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2030 तक 500 से 600 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। वाणिज्य मंत्री ने यह पूछे जाने पर कि क्या भारत 14 सदस्यीय भारत-प्रशांत आर्थिक समृद्धि प्रारूप (आईपीईएफ) के व्यापार स्तंभ का हिस्सा बनेगा। गोयल ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि बदले में भारत को क्या मिलेगा। वाणिज्य मंत्री ने अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावना पर कहा कि अमेरिका किसी देश के साथ नया व्यापार समझौता नहीं चाहता है। ...
अमेरिका के लिए भारत महत्वपूर्ण भागीदार: जेनेट येलेन

अमेरिका के लिए भारत महत्वपूर्ण भागीदार: जेनेट येलेन

देश, बिज़नेस
- भारत-अमेरिका आर्थिक वित्तीय साझेदारी (ईएफपी) की नौंवी बैठक के बाद साझा बयान जारी नई दिल्ली। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) जेनेट एल येलेन (US Treasury Secretary (Finance Minister) Janet L. Yellen) ने कहा कि अमेरिका (America) के लिए भारत (India) महत्वपूर्ण भागीदार (key partner) है। उन्होंने कहा कि साझा वैश्विक प्राथमिकताओं को हासिल करने को लेकर अमेरिका जी-20 (G-20) में भारत की अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए उत्सुक है। येलेन ने शुक्रवार को यहां भारत-अमेरिका आर्थिक वित्तीय साझेदारी (ईएफपी) की नौंवी बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेंस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही। भारत की एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आईं येलेन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि भारत, अमेरिका का महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने कहा कि यह आज विशेष रूप से सही है। येलेन ने कहा कि मेर...