Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Amazing courage

वीर राम सिंह पठानियाः अंग्रेजों की हड़प नीति के विरुद्ध अद्भुत साहस के प्रतीक

वीर राम सिंह पठानियाः अंग्रेजों की हड़प नीति के विरुद्ध अद्भुत साहस के प्रतीक

अवर्गीकृत
- रमेश शर्मा अंग्रेजों की हड़प नीति के विरुद्ध अद्भुत साहस के प्रतीक वीर राम सिंह पठानिया ने अपने मुट्ठीभर साथियों के बल पर अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला दी थी। किन्तु दुर्भाग्य से देशवासी इस महान राजपूत योद्धा के बारे में नहीं जानते। वीर राम सिंह पठानिया का जन्म 10 अप्रैल 1824 को हुआ था। वीर सिंह के पिता श्याम सिंह नूरपुर रियासत के राजा वीर सिंह के वजीर थे। 1806 में दिल्ली पर अधिकार करने के बाद अंग्रेजों ने उत्तर और मध्यभारत में अपने वर्चस्व का अभियान चलाया। उनका सबसे प्रमुख लक्ष्य पंजाब था। अंततः अंग्रेज सफल हुए और नौ मार्च 1846 में अंग्रेज-सिख संधि हुई। इसके चलते वर्तमान हिमाचल प्रदेश की अधिकांश रियासतें सीधे अंग्रेजों के आधीन हो गईं। नूरपुर के राजा वीर सिंह अपने दस वर्षीय बेटे राज कुमार जसवंत सिंह को नूरपुर की राजगद्दी का उत्तराधिकारी छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। अंग्रेजों ने राजकुमार जस...