Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Amazing

चारधाम यात्रा में बढ़ता श्रद्धा का सैलाब… प्रकृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

चारधाम यात्रा में बढ़ता श्रद्धा का सैलाब… प्रकृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

देश
- दर्शनार्थियों का आंकड़ा 12 लाख के करीब, केदारनाथ को लेकर बढ़ता जा रहा क्रेज नई दिल्ली (New Delhi)। हिमालय (Himalaya) की गोद में बसे उत्तराखंड की धरती (Land of Uttarakhand) सदियों से आध्यात्मिक साधकों (Spiritual seekers) और प्रकृति प्रेमियों (Nature lovers) को अपनी ओर खींचती रही है। यहां चार धामों (Chardham Yatra)- बद्रीनाथ ( Badrinath), केदारनाथ (Kedarnath), गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamunotri) का पवित्र स्थल है, जिन्हें हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व दिया जाता है। ये धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं बल्कि अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी विख्यात हैं। विश्व विख्यात चारधाम यात्रा में इस बार आस्था, भक्ति और उल्लास अपने चरम पर है। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो चारों ...
‘मोदी जी, कमाल के नौ साल, विकास पथ बेमिसाल’

‘मोदी जी, कमाल के नौ साल, विकास पथ बेमिसाल’

अवर्गीकृत
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री इस समय केवल देश ही नहीं, दुनिया में भी मोदी सरकार के बेमिसाल नौ साल की चर्चा है। इसमें उनकी कार्यशैली की झलक है। विरासत और विकास दोनों का सम्मान है। यहां नौ वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा आवश्यक नहीं है। नरेन्द्र मोदी के मात्र दो दिनों के कार्यक्रमों को देख कर उनकी कार्यशैली का अनुमान लगाया जा सकता है। यह मात्र बानगी की तरह हैं। उनका प्रत्येक दिन इसी तरह कार्य करते हुए व्यतीत होता है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर आज तक नरेन्द्र मोदी ने कोई अवकाश नहीं लिया। वह विदेश की व्यस्त यात्रा से भले ही कितनी देररात नई दिल्ली लौटें, सुबह होते ही अधिकारियों, मंत्रियों और पार्टी के लोगों आदि के साथ बैठक करते हैं। विदेश में भी उन्हें यह पूरी जानकारी रहती है कि देश में क्या चल रहा है। फिर भी वह आते ही पूछते हैं कि देश में क्या चल रहा है। अमेरिका से लौटने के बाद भी उन्होंने अपने इस च...
आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चंद्रमा ने चमकते शुक्र के साथ बनाई जोड़ी

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चंद्रमा ने चमकते शुक्र के साथ बनाई जोड़ी

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। आसमान में रविवार की शाम अद्भुत नजारा (amazing view in the sky) देखने को मिला। इस दौरान दो चमकते खगोलीय पिंडों (two shining celestial bodies) की जोड़ी ने सबका मन मोह लिया। शुक्ल पक्ष तीज का हंसियाकार चंद्रमा (sickle moon) और चमकता शुक्र ग्रह (bright venus) एक-दूसरे से मेल मुलाकात करते नजर आए। यानी आसमान में चंद्रमा ने चमकते शुक्र के साथ जोड़ी बनाई। भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज मून और वीनस के बीच एक डिग्री से कुछ अधिक का ही अंतर दिख रहा था। रविवार शाम को सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे आकाश की लालिमा कम होती गई, इस जोड़ी की चमक बढ़ती दिखने लगी। ये दोनों वृषभ तारामंडल के सामने थे। सारिका ने बताया कि इस खगोलीय घटना को अर्थशाइन कहते हैं। इसमें चंद्रमा हंसियाकार होते हुये भी पूरे गोलाकार दिखने का आभास करा रहा था। इस घटना के समय सूरज की रोशनी ...