Saturday, April 19"खबर जो असर करे"

Tag: All India Legal Services Authority Meet

देश की अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले लंबित: कानून मंत्री

देश की अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले लंबित: कानून मंत्री

देश
जयपुर, 16 जुलाई (एजेंसी)। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश की अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मुकदमे लंबित हैं। ऐसे में वर्ष 2047 में क्या हालात होंगे। ऐसे ठोस कदम उठाए जाने चाहिए कि अगले दो सालों में दो करोड़ मुकदमे कम हो जाएं। केंद्रीय कानून मंत्री 18वीं ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज अथॉरिटी मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम जन को राहत देने के लिए न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच तालमेल की जरूरत है। हाइकोर्ट में हिंदी और स्थानीय भाषाओं में कामकाज को प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा कि आपराधिक मामलों में प्रक्रिया ही सजा के समान है। देश में 6 लाख 11 हजार कैदी हैं। इनमें से अस्सी फीसदी विचाराधीन कैदी हैं। ऐसे प्रयास करने चाहिए कि इनके निस्तारण की प्रक्रिया तेज हो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा...