Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: air defense area

ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीन की घुसपैठ, छह घंटे में घुसे 37 लड़ाकू विमान

ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीन की घुसपैठ, छह घंटे में घुसे 37 लड़ाकू विमान

विदेश
ताइपे। ताइवान को लेकर चीन का जबर्दस्ती वाला रुख एक बार फिर सामने आया है। दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच चीन ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ की है। छह घंटे के भीतर चीन के तीस से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया है। चीन और ताइवान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन का दावा है कि स्वशासित ताइवान उसका इलाका है और जरूरत पड़ने पर चीन वहां एक दिन में काबिज हो जाएगा। चीनी सेना की घुसपैठ भी तेजी से बढ़ रही है। चीन ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र के तौर पर चिह्नित इलाके में घुसपैठ तेज की है, जो पिछले कुछ वर्षों की तुलना में दोगुनी से अधिक हो चुकी है। गुरुवार को चीन ने एक साथ कई बार ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ चेंग ने बताया कि छह घंटे के भीतर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में 37 चीनी लड़...