Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: against Costa Rica

फीफा वर्ल्ड कप : कोस्टारिका के खिलाफ स्पेन की एतिहासिक जीत

फीफा वर्ल्ड कप : कोस्टारिका के खिलाफ स्पेन की एतिहासिक जीत

खेल
दोहा। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वकप (football world cup) के चौथे दिन बुधवार को स्पेन (spain) ने कोस्टारिका (costarica) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। स्पेन एतिहासिक जीत (historic win) दर्ज कर अपने ग्रुप-ई में जापान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है। बुधवार को स्पेन ने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया। स्पेन के लिए दानी ओल्मो ने 11वें मिनट पहला गोल किया। उनके बाद मार्को असेंसियो ने 21वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद फेरान टोरेस ने 31वें मिनट में पेनल्टी पर अपना पहला गोल किया। दूसरे हाफ में अपनी आक्रमकता और ज्यादा बढ़ा दी। इस दौरान चार गोल दागे। फेरान टोरेस ने अपना दूसरा गोल 54वें मिनट, युवा स्टार गावी ने 74वें, कार्लोस सोलर ने 90वें और अल्वारो मोराट ने इंजरी टाइम (90 2वें) मिनट में गोल किया। यह विश्व कप इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 24 ज...