Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: adolescents

जी20 अब महिलाओं, बच्चों व किशोरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में करे कार्य

जी20 अब महिलाओं, बच्चों व किशोरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में करे कार्य

अवर्गीकृत
- अमिताभ कांत/ हेलेन क्लार्क वैश्विक स्तर पर सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित करने की दृष्टि से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में निवेश करना बेहद महत्वपूर्ण है। हर वर्ष, सभी जी20 देशों में कुल मिलाकर लगभग दो मिलियन माताओं, नवजात शिशुओं, बच्चों और किशोरों की मौतें होती हैं। इनमें मृत बच्चों का जन्म भी शामिल है। इन सभी मौतों को रोका जा सकता है। हाल के वर्षों में, इन नकारात्मक परिणामों के प्रमुख कारकों में “चार सी” शामिल हैं: कोविड-19, संघर्ष (कनफ्लिक्ट), जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) और जीवन-यापन की बढ़ती लागत का संकट (कॉस्ट ऑफ लिविंग क्राइसिस)। इन कारकों ने संयुक्त रूप से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रणालीगत भेदभाव और मौसम की चरम घटनाओं, खाद्य असुरक्षा एवं गरीबी में वृद्धि महिलाओं, बच्चों व किशोरों की स्वास्थ्य संबंधी प्रगति में प...