Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Acceptance International

अस्तित्व का संविधान है योग

अस्तित्व का संविधान है योग

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित योग भारत का प्राचीन विज्ञान है। दर्शन भी है। इसकी स्वीकृति अंतरराष्ट्रीय है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस महापर्व की तैयारियां उल्लासधर्मा हैं। भारत के सभी क्षेत्रों राज्यों में योग दिवस के आयोजन होने जा रहे हैं। भारत के योग विज्ञान को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है। मोदी के प्रयास से 177 देशों ने योग की पक्षधरता की। भारतीय राष्ट्र जीवन में योग यत्र-तत्र सर्वत्र है। बिना प्रयास किसी का मिलना जुड़ना संयोग है। अलग हो जाना वियोग है। सहायक बना लेने का ज्ञान उपयोग है। आरोपित करना अभियोग है। वस्तुओं का उत्पादन करना उद्योग है। शक्ति का गलत प्रयोग दुरुपयोग है। शक्ति का प्रतिस्पर्धी प्रयोग प्रतियोग है। प्रतियोगिता शब्द इसी से बना है। ज्ञान को साधना का उपकरण बनाना ज्ञान योग है। भक्ति मार्ग भक्ति योग है। कर्म प्रधानता कर्म योग है...