Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Abha Kalidas Ceremony-2022

अभा कालिदास समारोह-2022 का हुआ शुभारम्भ, इन विभूतियों को मिला ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’

अभा कालिदास समारोह-2022 का हुआ शुभारम्भ, इन विभूतियों को मिला ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’

देश, मध्य प्रदेश
- बुधादित्य मुखर्जी, डॉ. पुरू दाधिच, वासुदेव कामथ और राजीव वर्मा को मिला सम्मान’ उज्जैन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार शाम को देव प्रबोधिनी एकादशी (Dev Prabodhini Ekadashi) के अवसर पर सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2022 (Seven Days All India Kalidas Festival-2022) का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने की। सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक बहादुरसिंह चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की चार विभूतियों को ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कालिदास संस्कृत अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्यास संक...