Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Aam Aadmi Party

कांग्रेस-आम आदमी पार्टी…है स्वार्थ का गठबंधन ?

कांग्रेस-आम आदमी पार्टी…है स्वार्थ का गठबंधन ?

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार सोनी आम आदमी पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले से ही पार्टी के चोटी के नेता जेल में हैं। कुछ दिन पहले पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल पहुंच गए । अभी पार्टी इस सदमे से उबरी भी नहीं थी कि बीते बुधवार को पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर कई तरह के सवाल भी जड़ दिए। इन सब मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी पर तमाम तरह के सवालिया निशान उठाते हुए जुलूस निकाल रहे हैं। बीते कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। जैसा कि दिल्ली के परिवेश में बात करें तो लोकसभा की सात सीटों पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को चार और कांग्रेस को तीन सीट के आधार पर...
मप्र विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित

मप्र विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों (assembly elections) के लिए आम आदमी पार्टी (आप) (Aam Aadmi Party - AAP) पहली सूची जारी (first list released) कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा (Announcement of names of 19 candidates) की गई है। यह सूची सोमवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने जारी की है। जारी सूची के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने भांडेर विधानसभा सीट से रमणी देवी जाटव, भिंड से राहुल कुशवाह, मेहगांव से सतेन्दर भदोरिया, भोपाल उत्तर से मोहम्मद सऊद, नरेला से रायसा बेगम मलिक, दमोह से चाहत मनी पाण्डे, मल्हारा से चंद्र किन्नर, डॉ अम्बेडकर नगर-महू से सुनील चौधरी, गंधवानी से भेरू सिंह अनारे, शिवपुरी से अनूप गोयल, सिवनी मालवा से सुनील गौर, इंदौर-1 से अनुराग यादव, इंदौर-4 से पीयूष जोशी, जबलपुर की बरगी सीट से आनंद...
मप्र विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची

मप्र विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक और राज्य प्रभारी बीएस जून द्वारा दिल्ली से जारी की गई पहली सूची में 10 विधानसभाओं के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार, धार जिले की सेंधवा विधानसभा सीट से संजय दुबे, भोपाल की गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, भोपाल की हुजूर सीट से डॉ. रविकांत द्विवेदी, दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय, पेटलावद (एसटी) से कोमल दामोर, सिरमोर सीट से सरिता पांडे, सिरोंज से आईएस मोर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा राजन और महाराजपुर विधानसभा सीट से इंजी. रामजी पटेल को उम्मीदवार बनाया है।...
मप्रः आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

मप्रः आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल को मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने गुरुवार को उनके आदेश जारी कर दिए हैं। अब रानी अग्रवाल अपनी टीम तैयार करेंगी, जो विधानसभा चुनाव में अपना कौशल दिखाएगी। इसके अलावा, निवर्तमान अध्यक्ष पंकज सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के बाद पार्टी ने मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी को 29 जनवरी 2023 को भंग कर दिया था। इसके बाद से राष्ट्रीय नेता मध्य प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे थे। रानी अग्रवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनना पिछले दिनों भोपाल में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ही तय हो गया था। सम्मेलन में आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई थी। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने नवंबर म...
मप्र में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, शुरू किया सदस्यता अभियान

मप्र में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, शुरू किया सदस्यता अभियान

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों से प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी अच्छा विकल्प है। पाठक शनिवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने एक मोबाइल नंबर जारी किया, जिस पर मिस कॉल करके कोई भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है। संदीप पाठक ने प्रदेश की जनता से अपील की कि अरविंद केजरीवाल को एक मौका दे दो। यदि वे उम्मीदों पर खरे न उतरें, तो फिर न देना। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में एक महापौर और पार्षद जिताकर जनता ने साफ कर दिया है कि वह आप का समर्थन कर रही है। हमें गुजरात में भी अच्छा समर्थन मिला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता चुनाव लड़ेगी और वही जिताएगी,...
तुष्टीकरण और प्रलोभन पर गुजरात का प्रहार

तुष्टीकरण और प्रलोभन पर गुजरात का प्रहार

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री आम आदमी पार्टी (आप) का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। इसने अलग ढंग की राजनीति शुरू करने का दावा किया था। कांग्रेस के साथ सरकार न बनाने की कसम खाई थी। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के सहयोग से पहली बार सरकार बनाई । अपने को छोड़ कर सभी पार्टियों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। फिर विपक्ष के उन्हीं नेताओं के साथ मंच पर एकता का प्रदर्शन करने लगी। नितिन गडकरी ने मानहानि का दावा ठोंका, तो एक एक-कर सभी से माफी मांग ली। कांग्रेस के साथ सहयोग से आप सरकार ज्यादा नहीं चली, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस अल्प समय में उसके सारे दांव पेंच सीख लिए। इसमें तुष्टीकरण का दांव इन्हें खूब पसन्द आया इसमें मुफ्त रेवड़ी जोड़ दी। दुकान चल निकली। इस प्रतिस्पर्धा में कांग्रेस के अस्तित्व पर बन आई। दिल्ली में कांग्रेस का वोट आप के साथ हो गया। राहुल गांधी की यात्रा का प्रतिकूल प्रभाव हु...
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साथ आम आदमी पार्टी, यशवंत सिन्हा को समर्थन का ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साथ आम आदमी पार्टी, यशवंत सिन्हा को समर्थन का ऐलान

देश
नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के समर्थन का ऐलान कर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बड़ा सस्पेंस कर दिया है। खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के इस फैसले के तार गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े हो सकते हैं। खास बात है कि सिन्हा को वोट देने का फैसला करने वाली आप ने विपक्ष की बैठकों से दूरी बनाई थी। साथ ही कांग्रेस के अलावा आप ही ऐसी पार्टी है, जिसकी एक से ज्यादा राज्य में सरकार है। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है। आप ने चुनाव से महज दो दिन पहले ही सिन्हा के समर्थन की बात रखी है। हालांकि, जून में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि आप पूर्व केंद्रीय मंत्री का समर्थन करने जा रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने 11 सद...