
राष्ट्रपति आज आदि महोत्सव 2025 का करेंगी उद्घाटन
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) आज रविवार को आदि महोत्सव 2025 का उद्घाटन (Inauguration of Aadi Mahotsav 2025) करेंगी। जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Tribal Co-operative Marketing Development Federation of India Limited) द्वारा आयोजित आदि महोत्सव 16-24 फरवरी तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित हो रहा है।
भारत के जनजातीय समुदायों की जीवंत संस्कृति, विरासत और आर्थिक क्षमता का जश्न मनाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है। उत्सव में इंडोनेशिया और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे। इसमें देश के 30 से अधिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश के 600 से अधिक आदिवासी कारीगरों, 500 लोक कलाकारों और 25 आदिवासी खाद्य स्टालों लगाए जा रहे हैं।
जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने ...