Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 98 years

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा के गौरवशाली 98 वर्ष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा के गौरवशाली 98 वर्ष

अवर्गीकृत
- बृजनंदन राजू हिन्दू संगठन और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के जिस उद्देश्य को लेकर सन् 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी, उस ध्येय पथ पर संघ निरन्तर बढ़ता जा रहा है। संघ अपनी विकास यात्रा के 98 वर्ष पूर्ण कर चुका है। उपेक्षा व विरोध का सतत सामना करते हुए अत्यंत विपरीत परिस्थितियों से पार पाते हुए संघ कार्य आज अनुकूलता की स्थिति में पहुंचा है। इन 98 वर्षों की यात्रा में हिन्दू संगठन के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास जीतने और राष्ट्र जागरण के प्रयास में संघ पूर्णतया सफल रहा है। देश दुनिया में आरएसएस नाम से विख्यात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। संघ की तुलना किसी दूसरे संगठन से नहीं कर सकते क्योंकि तुलना करने के लिए भी इसके जैसा कोई होना चाहिए। इसीलिए बहुत से लोग स्वार्थवश संघ को बुरा-भला ...