Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 92 candidates names

मप्र विस चुनावः भाजपा ने जारी की पांचवीं सूची, 92 उम्मीदवारों के नाम घोषित

मप्र विस चुनावः भाजपा ने जारी की पांचवीं सूची, 92 उम्मीदवारों के नाम घोषित

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा शनिवार को जारी इस सूची में 92 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें 67 वर्तमान विधायकों में से 37 को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि तीन मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इन्हें मिलाकर भाजपा अब तक 228 सीटों पर अपने घोषित कर चुकी है। अब सिर्फ दो सीटें -गुना और विदिशा के उम्मीदवार घोषित होना शेष है। दिल्ली से शनिवार को जारी हुई सूची के अनुसार भाजपा ने विजयपुर से बाबूलाल मेवरा, जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार, अम्बाह से कमलेश जाटव, भिंड से नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह, भांडेर से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड...