Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: 77 Congress

मप्रः 213 जनपदों में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, 77 में कांग्रेस को मिली जीत

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गुरुवार को दूसरे चरण में हुए जनपद पंचायतों (Janpad Panchayats) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव (Election of President and Vice President) के बाद नगरीय निकायों में स्थिति साफ हो गयी है। जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर लिया। कुल 312 जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में 213 भाजपा समर्थक जीते। कांग्रेस को 77 जनपदों में जीत मिली है। नगरीय निकास के लिए हुए चुनाव की तुलना में भाजपा को जनपद पंचायत के चुनाव में बड़ी विजय मिली है। दूसरे चरण के लिए गुरुवार को हुए निर्वाचन में कुल 143 में से 142 जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें 104 पर भाजपा, 31 पर कांग्रेस और सात स्थानों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व अन्य के सदस्य अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंदसौर की गरोठ जनपद पंचायत में न्यायालय का स्थगन ...