Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 5.59 crore voters

मप्र विस चुनावः 2533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.59 करोड़ से अधिक मतदाता

मप्र विस चुनावः 2533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.59 करोड़ से अधिक मतदाता

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) के लिए आज शुक्रवार को मतदान (Voting) होगा। इसके परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। प्रदेश की 230 सीटों पर एक ही चरण में मतदान (Voting in a single phase) होगा। प्रदेश में चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 5.59 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक ही मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। राजन ने बताया कि प्रदेश में मतदान के लिए कुल...