Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 355 Lakh Tonnes

चीनी विपणन वर्ष 2022-23 में 355 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान: इस्मा

चीनी विपणन वर्ष 2022-23 में 355 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान: इस्मा

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। देश (country) में चीनी का उत्पादन (sugar production) अक्टूबर से शुरू होने वाले चीनी विपणन वर्ष 2022-23 (Sugar Marketing Year 2022-23) में थोड़ा घटकर 355 लाख टन (355 MT) रह सकता है। मौजूदा चीनी विपणन वर्ष 2021-22 में उत्पादन 360 लाख टन रहने का अनुमान था। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने इसकी वजह एथनॉल बनाने में गन्ने को उपयोग में लिया जाना बताया है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि चीनी विपणन वर्ष 2022-23 में चीनी का उत्पादन 355 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि सितंबर को समाप्त होने वाले मौजूदा चीनी विपणन वर्ष में चीनी का उत्पादन 360 लाख टन रहने का अनुमान था। दरअसल उद्योग निकाय का यह अनुमान प्रारंभिक है, जो आगामी चीनी विपणन के लिए है। इस्मा ने बताया कि इथेनॉल उत्पादन के लिए अगर गन्ने का उपयोग नहीं होता, तो चीनी उत्पादन वर्ष 2022-23 में शुद्ध चीनी का उ...