Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: 229 runs

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया

खेल
- इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार मुंबई। मौजूदा विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्वकप प्रतियोगिता के 20वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 229 रनों से मात दी। हेनरिक क्लासेन (67 गेंद 109 रन) के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी हार है। दक्षिण अफ्रीका से मिले 400 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। जहां ओपनर जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हुए, वहीं जो रूट 02 और डेविड मलान 06 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बेन स्टोक्स पांच रन बनाकर, तो जोस बटलर 15 रन और हैरी ब्रूक 17 रन चलते बनें। फिर डेविड विली ने 12 और आदिल रशीद ने 1...