Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 22 July

प्रियंका गांधी 22 जुलाई को आएंगी ग्वालियर, जनसभा को करेंगी संबोधित

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही प्रदेश में दिग्गज नेताओं के दौरे भी बढ़ गए हैं। हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खरगोन में जनसभाओं को संबोधित किया था। इसी क्रम में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ग्वालियर आएंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए 22 जुलाई की तिथि तय की गई है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की सभाएं संभागीय मुख्यालयों पर होंगी। यह जानकारी पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में सोमवार देर शाम भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर हुई राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में दी गई। समिति की बैठक में भाग लेने के...