Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 2023

जीएसटी दूसरा संशोधन विधेयक, 2023 पर संसद की मुहर, राज्यसभा से भी पास

जीएसटी दूसरा संशोधन विधेयक, 2023 पर संसद की मुहर, राज्यसभा से भी पास

देश, बिज़नेस
-राज्यसभा में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 पारित नई दिल्ली (New Delhi)। राज्यसभा (Rajya Sabha) ने बुधवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 (Central Goods and Services Tax (Second Amendment) Bill, 2023) को ध्वनिमत से पास कर लोकसभा को लौटा दिया। इस विधेयक में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन (Constitution of GST Appellate Tribunal) करने और उसके अध्यक्ष तथा सदस्यों की आयु एवं योग्यता में संशोधन का प्रावधान है। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के उच्च सदन राज्यसभा में साढ़े तीन घंटे से अधिक चली चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद उच्च सदन ने ध्वनि मत से इसे विधेयक को पारित कर दिया। निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 को आज ही राज्यसभा में पेश किया थ...
क्यों 2023 में महिलाओं को मिलेंगी अधिक नौकरियां

क्यों 2023 में महिलाओं को मिलेंगी अधिक नौकरियां

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा एक मशहूर बिजनेस अखबार ने कुछ दिनों पहले यह खबर प्रकाशित कर दी कि भारत के प्राइवेट सेक्टर में नए साल 2023 में महिलाओं की भर्तियों में तेजी आएगी। जब अधिकतर अखबारों तथा खबरिया चैनलों में निराशाजनक खबरों की भरमार रहने लगी है, तब किसी भी इंसान को उपर्युक्त खबर को पढ़कर सुकून तो मिलना ही चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि किसी भी देश और समाज की पहचान इस बात से ही होती है कि वहां पर महिलाएं आर्थिक रूप से कितनी स्वावलंबी हैं। वे स्वावलंबी तो तब ही होंगी जब उन्हें सही ढंग से शिक्षित किया जाएगा और उन्हें रोजगार में पर्याप्त अवसर मिलेंगे। अपने पुरुष साथियों के बराबर दायित्व तथा वेतन भी मिलेगा। बेशक, जिन कंपनियों में महिला मुलाजिम होती हैं वहां पर माहौल सकारात्मक तो रहता ही है। इसलिए किसी दफ्तर का समावेशी होना बहुत जरूरी है। दरअसल लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी), आईटीसी, सिप्ला, प्रॉक्टर एंड...
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद 2023 में मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: एसोचैम

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद 2023 में मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: एसोचैम

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (new Delhi)। वैश्विक चुनौतियों (global challenges) के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy) मजबूत रहेगी। देश की अर्थव्यवस्था का साल 2023 में मजबूत उपभोक्ता मांग (strong consumer demand), कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन और महंगाई में नरमी (moderation in inflation) के साथ वैश्विक स्तर पर कठिन दौर से बाहर निकलने व मजबूत प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हालांकि, यह साल चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) ने सोमवार को जारी बयान में यह बात कही है। उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं में मंदी समेत वैश्विक चुनौतियों, भू-राजनीतिक तनाव की स्थिति बने रहने के बावजूद भारत वित्त वर्ष 2022-23 में 6.8 से 7.0 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने के रास्ते पर है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। एसोचैम ने कहा है कि ...
डब्ल्यूटीओ ने 2023 के लिए वैश्विक व्यापार का अनुमान घटाकर एक फीसदी किया

डब्ल्यूटीओ ने 2023 के लिए वैश्विक व्यापार का अनुमान घटाकर एक फीसदी किया

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। दुनिया (world) में मंदी का खतरा मंडराने (danger of recession looms large) के बीच विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) (World Trade Organization- WTO) ने वर्ष 2023 के लिए वैश्विक व्यापार के पूर्वानुमान (global business forecast) को घटाकर एक फीसदी कर दिया है। इससे पहले डब्ल्यूटीओ ने 3.4 फीसदी वृ्द्धि रहने का अनुमान जताया था। हालांकि, डब्ल्यूटीओ ने वर्ष 2022 में वैश्विक व्यापार में 3.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है। डब्ल्यूटीओ के गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विश्व व्यापार में होने वाली वृद्धि 2023 में घटकर एक फीसदी तक रह सकती है। हालांकि, 2022 के वैश्विक व्यापार में 3.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान है, जबकि इससे पहले अप्रैल में डब्ल्यूटीओ ने समान अवधि के लिए 3 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया था। डब्ल्यूटीओ के मुताबिक विश्व व्यापार की गति 2022 की दूसरी छमाही...

शिवराज ने 2023 की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी…!

अवर्गीकृत
- ऋतुपर्ण दवे देश का दिल मध्य प्रदेश हमेशा से ही अपनी सियासत के लिए बेहद अलग मुकाम रखता रहा है। एक दौर हुआ करता था जब यहां की सियासत में रियासत बेहद खास होती थीं। अब भी हैं। लेकिन वक्त कुछ बदला जरूर है। फिलहाल एक बेहद आम और साधारण किसान परिवार से आने वाले तथा अपने दमखम पर राजनीति में खास मुकाम तक पहुंचे शिवराज सिंह चौहान न केवल मुख्यमंत्री हैं बल्कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों में अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल को पूरा करने का रिकॉर्ड बना निरंतर बने हुए हैं। उनके भविष्य को लेकर चाहे जितनी और जैसी अटकलबाजियां लगें, वह केवल कयास से ज्यादा कुछ नहीं निकलीं। यह वही प्रदेश है जहां पहले भी और अब भी राजघराने या यूं कहें कि राज परिवार, जागीरदार और जमींदार, सियासत में खुद को सफल बनाने और जनता से जुड़े रहने के लिए किसी न किसी तरह से सक्रिय हैं। देसी रियासतों के विलय के बाद लोकतंत्र के जरिए जनता पर शासन कर...

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 और 2025 की मेजबानी करेगा लार्ड्स

खेल
दुबई। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड (England) का लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) 2023 और 2025 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) (World Test Championship Final (WTC)) की मेजबानी करेगा। 2021 में, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल को कोरोना के कारण एजेस बाउल, साउथेम्प्टन से लॉर्ड्स में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर डब्ल्यूटीसी के उद्घाटन संस्करण का खिताब जीता था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "आईबीसी बोर्ड ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को 2023 और 2025 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मेजबान के रूप में मंजूरी दे दी है।" इससे पहले, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को वर्तमान खिलाड़ी प्रतिनिधियों के रूप में आईसीसी) की पुरुष क्रिकेट सम...