Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 2022

मप्र में वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में कुल अपराधों में आई 1.8 फीसदी की कमी

मप्र में वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में कुल अपराधों में आई 1.8 फीसदी की कमी

देश, मध्य प्रदेश
- महिलाओं और एससी-एसटी के प्रति अपराध वृद्धि दर भी घटी भोपाल (Bhopal)। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो नई दिल्ली ने देशभर के 2022 के अपराध के आंकड़े जारी किए हैं, जिनके अनुसार मध्य प्रदेश में पिछले वर्षों की तुलना में प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गृहभेदन जैसे गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। वहीं, कुल अपराधों में 1.80 प्रतिशत की कमी आई है। यह जानकारी सोमवार को मप्र पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी आशीष शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख द्वारा वर्ष 2022 के प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, मप्र में वर्ष 2021 की तुलना में आईपीसी के अपराध घटे हैं। जहां वर्ष 2021 में प्रदेश में कुल तीन लाख चार हजार 66 अपराध घटित हुए थे, वहीं वर्ष 2022 में अपराध घटकर मात्र दो लाख 98 हजार 578 अपराध दर्ज किए गए। यानी वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में अपराधों में 1.80 प्रतिशत की कमी आ...
ICC वनडे टीम 2022 में शामिल हुए श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज

ICC वनडे टीम 2022 में शामिल हुए श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज

खेल
दुबई। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मंगलवार को आईसीसी एकदिवसीय टीम 2022 में जगह बनाई है। इन दोनों के अलावा अन्य किसी भारतीय खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली है। श्रेयस अय्यर 2022 से 50 ओवर के प्रारूप में भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक के रूप में उभरे। ज्यादातर नंबर 4 बल्लेबाजी करते अय्यर ने कैलेंडर वर्ष के दौरान 17 मैच खेले और 55.69 की औसत से 724 रन बनाए। उन्होंने 91.52 की तेज गति से रन बनाए, जिसमें एक शतक और छह अर्द्धशतक शामिल हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज के लिए 2022 काफी शानदार रहा। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के कारण सिराज भारत की तेज गेंदबाजी इकाई के सबसे शक्तिशाली हथियार के रूप में उभरे। नई और पुरानी दोनों गेंदों के साथ, सिराज ने 15 मैच खेले और 24 विकेट लिए। उनके विकेट 4.62 की इकॉनोमी और 23.50 के औसत से आए, जिसमें 3/29 के सर्वश्रेष्...
चीन की विकास दर 2022 में घटकर तीन फीसदी पर

चीन की विकास दर 2022 में घटकर तीन फीसदी पर

बिज़नेस, विदेश
बीजिंग। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की आर्थिक वृद्धि दर साल 2022 में घटकर तीन फीसदी पर आ गई है। पिछले साल कोरोना महामारी से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के कारण चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में यह गिरावट आई है। चीन की अर्थव्यवस्था में वृद्धि की यह रफ्तार पिछले 50 साल में दूसरी सबसे धीमी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। आंकड़ों के मुताबिक चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन फीसदी रही है। आंकड़ों के मुताबिक 2022 में चीन का जीडीपी 1,21,020 अरब युआन यानी 17,940 अरब डॉलर रहा है। इससे पहले 1974 में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 2.3 फीसदी रही थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5.5 फीसदी के लक्ष्य से बहुत नीचे रही है। दरअसल इस वर्ष डॉलर मूल्य में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 2021 के 18...
आज का भविष्यफल (02 अक्टूबर 2022 )

आज का भविष्यफल (02 अक्टूबर 2022 )

जीवन शैली
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.04, सूर्यास्त 06.03, ऋतु - शरद Today's horoscope: आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी (Ashwin Shukla Paksha Saptami), रविवार, 02 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि में होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा आएगी। सेहत का लेकर सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से अच्छा फल मिल सकता है। वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। बुजुर्गों क...