Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 17th Gold Medal

राष्ट्रमंडल खेल : मुक्केबाज निकहत जरीन ने भारत को दिलाया 17वां स्वर्ण पदक

खेल
बर्मिंघम। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन (Indian boxer Nikhat Zareen) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में रविवार को भारत (India) को 17वां स्वर्ण पदक (17th Gold Medal) दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का दिन का चौथा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 17वां स्वर्ण पदक है। भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। निकहत ने इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की स्टबले अलफिया सवानाह को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से पराजित किया। जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने महिलाओं के मिनीममवेट कैटेगरी (45-48 किग्रा) में स्वर्ण पदक जीता। नीतू ने रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्...