Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: 10th Gold

राष्ट्रमंडल खेल: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां स्वर्ण

खेल
बर्मिंघम। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के 9वें दिन यानी शनिवार को भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया (Indian wrestler Ravi Kumar Dahiya) ने 57 किग्रा वर्ग में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इन खेलों में भारत का यह 10वां स्वर्ण और कुल 31वां पदक है। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि ने पहले राउंड में एक के बाद एक लगातार 8 अंक अर्जित किये। अंत में दो अंक और हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत के 24 वर्षीय रवि ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सूरज सिंह को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में रवि ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के अली असद को 14-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रवि ने 2018 में वर्ल्ड अं...