Friday, September 20"खबर जो असर करे"

जबलपुर में STF ने चार फरार आरोपितों को किया गिरफ्तार

जबलपुर। आचार संहिता लगते ही पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपनी कमर कस ली है इसी के चलते फरार आरोपितों वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जबलपुर एसटीएफ ने फरार इनामी आरोपितों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

मध्यप्रदेश एसटीएफ प्रमुख विशेष पुलिस महानिदेशक विपिन कुमार माहेश्वरी द्वारा आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु प्रदेश में लंबे समय से फरार ईनामी/स्थाई वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के परिपालन पुलिस अधीक्षक एसटीएफ जबलपुर राजेश सिंह भदौरिया द्वारा निरीक्षक संजय बघेल को टीम गठित कर चार फरारी ईनामी को गिरफ्तार किया गया।

जिसमें रामरतन कुशवाहा पुत्र गजरूप कुशवाहा नि. गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर जबलपुर। आरोपित पर थाना धूमा जिला सिवनी के अपराध क्रमांक 148/10 धारा 279,338,304 ए भादवि में पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी के द्वारा दो हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

इसी तरह मो. फ़िरोज़ पुत्र मो. जहूरखान नि. चांदनी चौक शिहार मंजिल, थाना हनुमानताल जबलपुर। आरोपित पर थाना धूमा जिला सिवनी के अपराध क्र. 6/05 धारा 4,6 क,10 कृषक पशु परि अधि. में पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी के द्वारा 1500 का ईनाम घोषित किया गया था।

वहीं वाहिद खान पुत्र वहीद खान नि.312 अजीज़ गंज पसियाना, पचशील स्कूल के पीछे जिला सिवनी। आरोपित पर थाना धूमा के अप. क्र. 43/11 धारा 304. ए भादवि में पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी के द्वारा 1500 का ईनाम घोषित किया गया था।

जबकि मो. शोहराब उर्फ़ सुहेल पुत्र रियाज़ अहमद मिलोनी गंज मंसूराबाद पुराना पुल चौक थाना हनुमानताल जिला जबलपुर। आरोपित पर थाना धूमा जिला सिवनी के अपराध क्रमांक 158/04 धारा 379 भादवि में पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी के द्वारा 500 का ईनाम घोषित किया गया था। इन सभी आरोपितों को थाना धूमा जिला सिवनी को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया ।