Friday, September 20"खबर जो असर करे"

सबा और शिल्पी का ‘रोटी खातिर’ गीत हुआ रिलीज

‘रोटी खातिर’ गाने को शिल्पी देहाती ने गाया है। अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान इस गाने में नजर आ रही हैं। इस गाने की लिरिक्स को अर्जुन देवा ने लिखा है। म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं जबकि भोजपुरिया के निर्देशन में यह गाना बना है। इसकी कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल, एडिट पंकज शॉ, डीआई रोहित का है। ‘रोटी के खातिर’ गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

‘रोटी के खातिर’ गाने की बात करें तो एक नवविवाहिता के दर्द को गाने के जरिए बताया गया है। इस गाने में सबा खान शिकायत कर रही हैं कि ‘वह शनिवार को पति के ग्रह को काटने के लिए खिचड़ी बनाती हैं, लेकिन उनके पति को रोटी खानी होती है। इसलिए वह सबा खान की चोटी पकड़कर पिटाई कर देते हैं।’ गाने में सबा खान साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी अदाओं को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल भी दमदार हैं।