Friday, September 20"खबर जो असर करे"

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने सोमवार सुबह शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद ये दोनों पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। शादी के बाद परिणीति और राघव के उदयपुर छोड़ने का वीडियो सामने आया है।

फोटोग्राफर पैपराजी ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें राघव चड्ढा सफेद शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं। परिणीति ने नीली जींस के ऊपर गुलाबी काफ्तान पहनी हुई है। परिणीति और राघव दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और दोनों शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए।

 

आप नेता राघव और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति को इस साल की शुरुआत में मुंबई में एक साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई। दोनों ने मई में दिल्ली में सगाई की थी। इसके बाद अब वे उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। राघव और परिणीति की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे शामिल हुए। इस मौके पर मनीष मल्होत्रा, सानिया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं।