Friday, September 20"खबर जो असर करे"

पेरिस ओलम्पिक सिलेक्शन ट्रायल्सः 50मी. 3 पोजीशन रायफल इवेंट में ऐश्वर्य प्रताप शीर्ष पर

– मप्र शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे तीसरे स्थान पर

भोपाल (Bhopal)। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh.) की राजधानी भोपाल (Bhopal) स्थित राज्य शूटिंग अकादमी (State Shooting Academy) में आयोजित में सिलेक्शन ट्रायल (Selection trial) शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें 50 मी. 3 पोजीशन इवेन्ट में मप्र राज्य अकादमी के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना शीर्ष तीन स्थानों में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। इनमें ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Aishwarya Pratap Singh Tomar) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया जबकि आशी चौकसे (Aashi Choukse) तीसरे स्थान पर रहीं।

जनसम्पर्क अधिकारी विकास खराड़कर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का आयोजन पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 के मध्य होना है। ओलम्पिक गेम्स पेरिस के सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन 11 से 18 मई तक भोपाल स्थित मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में किया गया। इसमें मप्र राज्य खेल अकादमी के 02 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने प्रतिभागिता की। इस सिलेक्शन ट्रायल में 50 मी. 3 पोजीशन इवेन्ट में ऐश्वर्य प्रताप सिह तोमर ने चार चरणों में शानदार निशाने लगाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, अकादमी की खिलाड़ी आशी चौकसे महिला वर्ग 50 मी. 3 पेाजीशन रायफल इवेंट में तीसरे स्थान पर रही।

सिलेक्शन ट्रायल्य के परिणाम:-

पुरूष वर्ग –

1. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर – म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी- 592.9 अंक – प्रथम

2. स्वप्निल, रेलवे- 590 अंक – द्वितीय

3. अखिल – रेलवे- 586.7 अंक- तृतीय

4. चयन सिंह – आर्मी- 586.6 अंक – चतुर्थ

5 नीरज – नेवी – 585 अंक- पांचवां स्थान

महिला वर्ग –

1. अंजुल मुदगल- पंजाब, 590.9 अंक – प्रथम

2. स्विफ्ट कौर सामरा- पंजाब, 588.5 अंक – द्वितीय

3. आशी चौकसे- मप्र राज्य शूटिंग अकादमी, 587.9 अंक – तृतीय

4 श्रियंका- ओड़िसा- 587 अंक, चतुर्थ

5 निश्चल – हरियाणा. 586 अंक – पांचवां

 

ऐश्वर्य की उपलब्धियां
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ग्राम रतनपुर जिला खरगोन के निवासी है। उनके पिता किसान है। ऐश्वर्य ने वर्ष 2016 में मप्र राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में प्रवेश लिया था। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक- 2020 में रायफल शूटिंग में प्रतिभागिता की थी। वह वर्तमान में भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 स्वर्ण, 04 रजत और 06 कांस्य पदक सहित 20 और राष्ट्रीय स्तर पर 17 स्वर्ण, 7 रजत और 06 कांस्य सहित कुल 30 पदक अर्जित कर किये हैं।

आशी की खेल उपलब्धियां
आशी चौकसे बरखेड़ा पठानी भोपाल की निवासी है। पिता रेल्वे में कार्यरत है। वर्ष 2017 में मप्र राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में डे-बोर्डिंग स्कीम प्रवेश लिया था। वर्ष 2023 में चायना होंगजाउ में आयोजित एशियन गेम्स में उन्होंने 02 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 03 पदक अर्जित किये थे। उन्होंने आई.एसएसएफ वर्ल्ड कप अजरबेजान में मिक्स टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। वर्ल्ड कप जर्मनी में 02 कांस्य पदक, वर्ल्ड कप कोरिया में 01 कांस्य पदक अर्जित किया था। आशी ओलम्पिक ट्रायल में तीसरे स्थान पर ही है। ओलम्पिक स्क्वाड में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रहने की संभावना है। ओलम्पिक स्क्वाड की अधिकारिक घोषणा अभी होना शेष है।

ऐश्वर्य और आशी मुख्य प्रशिक्षक जयदीप कर्माकर, सहायक प्रशिक्षक वैभव शर्मा और अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में मप्र राज्य खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत है।