Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

मप्रः राष्ट्रपति पदक 64 पुलिसकर्मियों और दो अन्य विभूतियों को प्रदान किए पदक

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह (state level function) में राष्ट्रपति पदक प्राप्त 64 अधिकारियों/कर्मचारियों (64 officers/employees received President’s Medal) एवं अन्य दो विभूतियों को पदक प्रदान किए। सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक कुमारी अंजली बघेल दतिया, उत्तम जीवन रक्षा पदक किरण बैगा सीधी को प्रदान किया गया। जीवन रक्षा पदक बृजेश कुमार साहू प्रधान आरक्षक 26 थाना सिविल लाइन हरदा को प्रदान किया गया।

वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस अधीक्षक शाजापुर-यशपाल सिंह राजपूत, उपायुक्त झोन-। नगरीय पुलिस इंदौर-आदित्य मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी (सेवानिवृत्त)-श्याम कुमार मरावी, निरीक्षक टिमरनी थाना हरदा-सुशील पटेल, निरीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट- अंशुमान सिंह चौहान, निरीक्षक एसआईबी पु.मु. भोपाल-सलीम खान, निरीक्षक एसआईबी- शिव कुमार मरावी, सहायक उप निरीक्षक हॉक फोर्स-अतुल कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक एसआईबी – शेख रसीद तथा प्रधान आरक्षक हॉकफोर्स- राजकुमार कोल को प्रदान किया गया।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रबंध) पुलिस मुख्यालय भोपाल- आलोक रंजन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन- दिनेश चन्द सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन/भर्ती)- संजीव शमी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (पदेन सचिन) मप्र शासन गृह विभाग- संजय तिवारी, उप पुलिस महानिरीक्षक/विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी- अंशुमान सिंह, सेवानिवृत्त सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल- रामकीर्ति शुक्ला, उप निरीक्षक (एम) पुमनि कार्यालय देहात भोपाल- घनश्याम राहुल, प्रधार आरक्षक 87 दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर- टेक सिंह बिष्ट, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर- राम सिया बघेल को प्रदान किया गया।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन- संजय कुमार, निदेशक एफएसएल मुख्यालय भोपाल- शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय- सुनील कुमार जैन, जोनल पुलिस अधीक्षक एसबी उज्जैन- सुनील कुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रीवा- वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार- देवेन्द्र कुमार पाटीदार, पुलिस उपायुक्त झोन-02 इंदौर- राजेश व्यास, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन- अनिल कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर- संजय साहू, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल- सुनील दत्त छौकर, एसीपी कोतवाली भोपाल- नागेन्द्र पटेरिया, डीएसपी पीटीएस उमरिया- मोहम्मद इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला इंदौर- राजिन्दर सिंह वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक थाना यातायात, छिन्दवाड़ा- रामेश्वर प्रसाद चौबे, उप पुलिस अधीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल- मनोज सिंह राजपूत, लोकायुक्त निरीक्षक उज्जैन- बसंत श्रीवास्तव, सीआईडी निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल- नीता चौबे, निरीक्षक, (एम)/ स्टेनो, पी.आर.टी. एस. इंदौर -संजय कुमार मोरे, निरीक्षक (एम)/ स्टेनो, पुलिस अधीक्षक, कार्यालय, नर्मदापुरम- उल्हास जगताप, उप निरीक्षक रेडियो 2री वाहिनी विसबल ग्वालियर- छवि लाल क्षेत्री, सूबेदार (एम) ऑडिट शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल- शेष नारायण पाण्डेय,सूबेदार (एम) ऑफिस ऑफ डीजीपी कार्यालय पुलिस मुख्यालय, भोपाल- आशीष सक्सेना, सूबेदार (एम) सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल (सेवानिवृत्त)- प्रेम नारायण त्रिवेदी, सूबेदार (एम) प्रशासन शाखा जीबी पुलिस मुख्यालय भोपाल (सेवानिवृत्त)- चन्द्रा दुबे, सउनि कोतवाली उज्जैन- चन्द्रभान सिंह चौहान, सउनि 29वीं वाहिनी विसबल दतिया- रामेश्वर दयाल यादव, का.वा. सउनि डी.आर.पी. लाईन शाजापुर- राजेश कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल- राजेन्द्र श्रीवास, प्रधान आरक्षक पुलिस अकादमी भौंरी- नारायण बहादुर थापा, प्रधान आरक्षक 324, 9वीं वाहिनी विसबल रीवा- दिलीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर- सुरेन्द्र कुमार भटेले, प्रधान आरक्षक लोकायुक्त ग्वालियर- धनंजय कुमार पाण्डेय तथा का.वा. प्रधान आरक्षक 544., 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल- रवि भूषण वर्मा को प्रदान किया गया।
जेल विभाग में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक लेखापाल जेल मुख्यालय भोपाल- अनंत कुमार पाण्डेय, कशीदाकारी शिक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल- नीना श्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी जिला जेल झाबुआ- भारत सिंह कनास्या, मुख्य प्रहरी उज्जैन- सुनील कुमार रणधीर तथा प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल- आशाराम यादव को प्रदान किया गया।

नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक स्वयंसेवी कंपनी हवलदार मेजर क्रं-33 होमगार्ड जिला नर्मदापुरम- रामनाथ वर्मा और डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्स जिला भोपाल- रनदीप जग्गी को प्रदान किया गया।

नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर क्रं-143 होमगार्ड जिला धार- विश्राम सिंह चौहान, स्वयंसेवी, सैनिक क्रं-158 होमगार्ड जिला शाजापुर- नासिर अली, स्वयंसेवी कंपनी क्वार्टर मास्टर क्रं-112 होमगार्ड जिला बालाघाट- भीषम सिंह सूर्यवंशी और स्वयंसेवी सैनिक क्रं-70 होमगार्ड जिला शाजापुर- अनिल सोनी को प्रदान किया गया।