Friday, September 20"खबर जो असर करे"

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023: मप्र के खिलाड़ियों ने जीते तीन रजत पदक

– खेल मंत्री सारंग ने विजेता खिलाड़ियों दी बधाई

भोपाल (Bhopal)। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विभिन्न शहरों में चल रहे खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 (Khelo India Youth Games-2023) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh players) के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन (Great performance) जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को मप्र के खिलाड़ियों ने तीन रजत पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। यह पदक शूटिंग (स्कीट), तैराकी और थांगता खेल के खिलाड़ियों ने जीते हैं। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और खेल खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है।

मप्र के शूटिंग (स्कीट) खेल में जीता रजत पदक
मंगलवार को मध्यप्रदेश के शूटिंग खिलाड़ियों वंशिका तिवारी और उदय मान सिंह राठौर की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेन्ट में अपने खेल कौशल से सटीक निशाना साधकर एक रजत पदक अर्जित किया। स्वर्ण पदक तेलंगाना के खिलाड़ियों युवेक बट्टुला वेकंट व लक्ष्मी लक्कु ने और कांस्य पदक पंजाब के खिलाड़ियों जोरवार एस वेदी व रिषम गुरोन ने प्राप्त किया।

मप्र के तैराकी खेल में जीता रजत पदक
मंगलवार को मध्य प्रदेश के तैराकी के खिलाड़ी सिद्धांत सिंह जदौन ने 200 मी. मिडले व्यक्तिगत स्पर्धा में खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत पदक अर्जित किया।

मप्र के थांग-ता खेल में भी जीता एक रजत पदक
वहीं, मंगलवार को मध्य प्रदेश के थांग-ता खेल की खिलाड़ी वैष्णवी साहू ने खेल प्रतिभा और कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर एक रजत पदक अर्जित किया।

गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 का आयोजन 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के विभिन्न शहर चैन्नई, कोयंबटूर, मदुरई एवं त्रिची में आयोजित किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में कुल 26 विधाएं खेली जा रही हैं, जिसमें से म.प्र द्वारा कुल 20 विधाओं में 195 खिलाड़ी एवं 58 स्पोर्ट स्टॉफ, कुल 253 सदस्य प्रतिभागिता कर रहे हैं।