Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीन की किशोरी को गोली मारी, मौत

रामल्लाह! इजारायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में सैन्य अभियान के दौरान सोमवार सुबह एक किशोरी लड़की को गोली मार दी। फिलिस्तीन के अस्पताल ने यह जानकारी दी है।

जेनिन के उत्तरी शहर में खलील सुलेमान सरकारी अस्पताल के मुताबिक 16 वर्षीय जाना जकारन को सिर में गोली मारी गई है। अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। सैन्य अभियान के दौरान कई अन्य फिलिस्तीन नागरिक घायल हुए हैं।

फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी के मुताबिक जकारन अपने घर की छत पर थी। इजरायली सैनिकों के जेनिन शहर से निकलने के बाद उसकी रक्तरंजित लाश मिली। इजरायली सैनिकों को इस लड़की की मौत की जानकारी है। अब इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इजरायल के सैनिकों ने जेनिन शहर से तीन फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। इस साल वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इजरायल-फिलिस्तीनी झड़प में लगभग 150 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी हैं।