Friday, September 20"खबर जो असर करे"

हाशिम अमला का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान

केपटाउन (Cape Town)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (south africa cricket team) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला (Former veteran batsman Hashim Amla) ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों (all forms of cricket) से संन्यास का ऐलान (Announced retirement) कर दिया है। 39 वर्षीय अमला दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं और वह 2022 में काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाली सरे टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2004 और 2019 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी प्रारूपों में 18,672 रन बनाए।

अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट की 215 पारियों में 46.64 की औसत से 9,282 रन बनाए हैं। इसमें चार दोहरे शतक सहित 28 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 311* रहा है। वह जैक्स कैलिस (13,206) के बाद अफ्रीका के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अमला ने 2005 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2019 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के लिए 9,282 रन बनाने वाले अमला ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसमें कुल 19,521 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 57 शतक और 93 अर्धशतक भी जड़े हैं।

अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कुल 181 वनडे मैचों की 178 पारियों में 49.46 की औसत से 8,113 रन बनाए हैं। इसमें 27 शतक और 39 अर्द्धशतक शामिल है। वह कैलिस (11,550) और एबी डिविलियर्स (9,427) के बाद वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं। शतकों में मामले में अमला शीर्ष पर हैं। उन्होंने 44 टी-20 मैचों में 33.60 पर 1,277 रन बनाए। इसमें आठ अर्धशतक भी शामिल हैं।

अमला के नाम वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज 2,000, 3,000, 4,000, 5,000 और 6,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने साल 2017 में सबसे तेज 7,000 रन पूरे करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम ही दर्ज कराया था। यह रिकॉर्ड क्रिकेट के इस फॉर्मेंट में उनकी निरंतरता को दर्शाता है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में छठे नंबर थे। उस दौरान उन्होंने दो शतक भी लगाए थे।