Friday, September 20"खबर जो असर करे"

विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटकर 584.24 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली (New Delhi)। आर्थिक र्मोचे पर झटका (blow on the economic front) लगने वाली खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) में फिर गिरावट (Fall again) दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 2.164 अरब डॉलर (Decreased by $ 2.164 billion) घटकर 584.248 अरब डॉलर ($ 584.248 billion) रह गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 21 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में अहम योगदान देने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.146 अरब डॉलर घटकर 514.489 अरब डॉलर रह गई है।

रिजर्व बैंक के मुताबिक स्वर्ण भंडार का मूल्य इस दौरान 2.4 करोड़ डॉलर घटकर 46.151 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.176 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.431 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।