Friday, September 20"खबर जो असर करे"

अंग्रेजों की पोषक है कांग्रेस, अपने कर्मों से हो रही समाप्तः डॉ. मोहन यादव

– कांग्रेस में जो समझार, वे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गएः मुख्यमंत्री

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) अंग्रेजों (British.) की पोषक है। वह अपने कर्मों से ही समाप्त हो रही है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में जो समझदार व्यक्ति हैं, वे पार्टी छोड़कर भाजपा (B J P) में शामिल हो गए हैं, क्योंकि उन लोगों को पता है कि कांग्रेस पार्टी डूबने वाली है। कांग्रेस अपने कर्मों से समाप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुई चुनाव प्रबंधन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) के गुरू सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी पार्टी के महाराष्ट्र के नेता नाना पटोले कहते हैं कि राम मंदिर को अपवित्र कर दिया, हम राम मंदिर को गंगाजल से धोएंगे। हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के पश्चात कांग्रेस के नेता राम मंदिर को गंगाजल से धोने की बात करके राष्ट्रपति के साथ देश के अनुसूचित जनजाति समाज का अपमान किया है। इस तरह की मानसिकता के लोग कांग्रेस को खुद ही समाप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोमवार को चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपने कार्य कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन में लगे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन की मेहनत से मालवा-निमाड़ की आठ सहित मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीत रही है। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्यप्रदेश के मतदाता भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।

मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्राप्त होगी ऐतिहासिक विजयः विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम हुआ था, लेकिन भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की और तीसरे चरण में अच्छा मतदान प्रतिशत रहा। मालवा व निमाड़ की जनता से हमेशा से भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। चुनाव प्रबंधन में लगीं सभी 36 टोलियों ने बहुत मेहनत की है। अच्छे चुनाव प्रंधन अैर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्यप्रदेश की जनता मतदान कर रही है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 प्रतिशत वोट मिले थे, इस लोकसभा चुनाव में पार्टी का आठ से दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ने जा रहा है। चुनाव प्रबंध की टीम ने बहुत मेहनत की है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सभी की मेहनत से पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। अब हम सभी को कल चौथे चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने सुबह 6 बजे से ही कार्यकर्ता मतदाताओं को वोट देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता खासकर युवा कार्यकर्ता लोगों को घर से निकलकर मतदान करने जाने के लिए प्रेरित करें।

संगठन व कामकाज की दृष्टि से मध्यप्रदेश नंबर वन राज्यः डॉ. महेन्द्र सिंह
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मैंने कई राज्यों में प्रवास किया है। कई राज्यों में चुनाव कार्य देखा है, लेकिन संगठन और कामकाज की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश में नंबर वन राज्य है। यहां बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सभी अपने कार्यों को बहुम ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्यों को निर्वहन करते हैं। इतने बड़े राज्य में लोकसभा का पूरा चुनाव संपन्न हो रहा है, संगठन और चुनाव प्रबंधन सभी ने अपने कार्यों को इतने अच्छे से निर्वहन किया है कि दूसरे राज्यों को प्रेरणा लेनी चाहिए। एक कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए, उसमें क्या गुण होना चाहिए, यह मप्र के कार्यकर्ताओं में अपने कार्यों से बताया है। वास्तविक कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए, यह मप्र के कार्यकर्ताओं से सीखना चाहिए। यहां चुनाव प्रबंधन से लेकर संगठन सभी में आदर्श व्यवस्था है।

सभी 36 टोलियों के बेहतर समन्वय से सभी सीटें जीतेंगेः सतीश उपाध्याय
लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि एक पूर्व तैयारी होती है, दूसरी पूर्ण तैयारी होती है। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने दोनों बहुत अच्छे से किया है। यहां मतदाता पर्ची बांटने से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली व सभाओं के लिए चुनाव प्रबंधन में लगी सभी 36 टोलियों ने बहुत अच्छा कार्य किया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीत रही है। युवाओं, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग से मध्यप्रदेश में भाजपा का दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य भी प्राप्त होगा।

बैठक का संचालन चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हेमंत खण्डेलवाल ने किया। मंच पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन उपस्थित रहे। बैठक का आभार प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने माना। बैठक के दौरान चुनाव प्रबंधन की विभिन्न टोलियों के सदस्यगण उपस्थित रहे।