Saturday, April 12"खबर जो असर करे"

राजनीति

जल्‍द होने वाला MP बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान, जानिए दावेदार

जल्‍द होने वाला MP बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान, जानिए दावेदार

मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज होती दिख रही है, क्योंकि जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया होने के बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी जल्द ही निर्णय ले सकती है. मध्यप्रदेश बीजेपी का बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष के नाम का ऐलान इसी माह के दूसरे हफ्ते तक होने की संभावना है. इस पद की रायशुमारी के लिए लिस्ट भी केन्द्रीय हाईकमान तक पहुंच गई है. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केन्द्र से पर्यवेक्षक के तौर पर आ रहे केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मध्यप्रदेश दौरे के साथ ही चुनाव में और गति आ जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में किस फार्मूले पर जा सकती है पार्टी? फिनिशिंग लाइन पर पहुंच रही प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कौन सा चेहरा क्यों और कितना दमदार है? क्या शांतिकाल के लिए चुने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कोई प्रयोग भी कर सकती है पार्टी? ये चेहरा केन्द्र की राईट च्...
10 दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे मोहन भागवत

10 दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे मोहन भागवत

देश, राजनीति
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत पश्चिम बंगाल की 10 दिवसीय यात्रा पर गुरुवार शाम को कोलकाता पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वह संघ के संगठनात्मक ढांचे का आकलन करेंगे और इसके भविष्य के दिशा-निर्देशों पर चर्चा करेंगे। संघ के वरिष्ठ नेता जिष्णु बसु के अनुसार, मोहन भागवत हाल ही में केरल से बंगाल पहुंचे हैं। जिष्णु बसु ने बताया कि मोहन भागवत का यह दौरा 7 से 16 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान वह बंगाल के विभिन्न जिलों के संघ पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे और संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सुझाव देंगे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा करना और उसे आगामी समय के लिए और अधिक प्रभावी बनाना है।...
केजरीवाल संदीप दीक्षित से बोले- जो हथकड़ी शीला दीक्षित को पहनाना थीं वो तुम खुद पहन चुके हो

केजरीवाल संदीप दीक्षित से बोले- जो हथकड़ी शीला दीक्षित को पहनाना थीं वो तुम खुद पहन चुके हो

दिल्ली, देश, राजनीति
नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 साल दिल्ली पर राज करने वाली शीला दीक्षित और कांग्रेस पार्टी हर अग्निपरीक्षा में पवित्र निकली हैं। जो हथकड़ी तुम शीला दीक्षित को पहनाना चाहते थे, वे तुम खुद पहननी पड़ी हैं। आगामी 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में नई दिल्ली सीट पर संदीप दीक्षित का मुकाबला ‘आप’ के अरविंद केजरीवाल और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 'आप' सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके साथ खुली बहस की चुनौती स्वीकार नहीं की क्योंकि उनमें दिल्ली से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने यह दावा भी किया कि नई दिल्ली में केजरीवाल की जमानत आज ही जब्त हो गई। दीक्षित ने केजरीवाल को शुक्...
CAG की ऑडिट रिपोर्ट पर RJD बोली- ‘6000 की दर से खाया एक प्लेट खाना, भाजपा ने दिया जवाब

CAG की ऑडिट रिपोर्ट पर RJD बोली- ‘6000 की दर से खाया एक प्लेट खाना, भाजपा ने दिया जवाब

दिल्ली, देश, राजनीति
पटना। बिहार विधानसभा 2022 में पीएम मोदी के कार्यक्रम में लोगों को भोजन कराने पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने आरोप लगाया था कि बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह पीएम मोदी के कार्यक्रम में लोगों को 6000 प्रति प्लेट भोजन कराया गया था और उस समय विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा थे. आरजेडी के आरोपों और खुलासे पर बीजेपी ने कहा कि आरजेडी के लोग झूठ बोल रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता ने जारी की सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा कि पीएम के कार्यक्रम में लोगों को 6000 नहीं बल्कि सिर्फ 551.35 रुपये पार्टी प्लेट भोजन कराया गया था, जो अब तक विधान सभा में किसी कार्यक्रम में खिलाएगा गए खाने में सबसे कम रुपये का खाना था. प्रवक्ता नीरज कुमार ने कैग की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान कुल 1791 लोगों ने खाना...
जापान की बड़ी कम्पनियाँ म.प्र. में व्यापार करने को हुई तैयार : CM डॉ. यादव

जापान की बड़ी कम्पनियाँ म.प्र. में व्यापार करने को हुई तैयार : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिये तैयार हैं। मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ से उत्पादों को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुँचाया जा सकता है। इसका लाभ जापानी कंपनियों को तो मिलेगा ही साथ ही प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी 4 दिवसीय जापान यात्रा के दौरान व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के उद्योग, संस्कृति और तकनीक को करीब से समझने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने कहा कि ...
श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वालों को दिल्ली की जनता सिखाए सबकः डॉ. मोहन यादव

श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वालों को दिल्ली की जनता सिखाए सबकः डॉ. मोहन यादव

दिल्ली, देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार देर शाम दिल्ली के हरिनगर, मादीपुर और रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झूठ बोलकर 10 साल तक दिल्ली की सत्ता चलाने वाली आप पार्टी हो या कांग्रेस, दोनों ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने का कार्य किया है। दुनियाभर में भारत की पहचान भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के देश के रूप में होती है, लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों व उनके नेताओं ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के साथ हमारे आराध्य भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारते रहे हैं। दिल्ली की जनता अपने आराध्य भगवान को नकारने वाली कांग्रेस और आप पार्टी को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाए। केजरीवाल को सत्ता का लालच, जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क...
लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती को समर्पित होगी महेश्वर “डेस्टिनेशन कैबिनेट” : CM डॉ. यादव

लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती को समर्पित होगी महेश्वर “डेस्टिनेशन कैबिनेट” : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल!  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा को भी धरातल पर साकार करती है। शुक्रवार 24 जनवरी को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक करने जा रही है, जो देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का सम्पूर्ण जीवन लोक-कल्याण और सुशासन को समर्पित रहा है। राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण, सुशासन की दिशा में दिखाए मार्ग पर चलकर समग्र विकास को चरितार्थ करने के लिये संकल्पित है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धातों एवं आदर्श राज्य की नीति एवं निर्माण में समाहित किया जायेगा। उनके ज...
Golden Baba: 67 साल के संत ने पहना 6 करोड़ रुपये का सोना, जानिए साधना की कहानी!

Golden Baba: 67 साल के संत ने पहना 6 करोड़ रुपये का सोना, जानिए साधना की कहानी!

दिल्ली, राजनीति
प्रयागराज । प्रयागराज के महाकुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने वाले कई अद्भुत साधु-संतों में एक प्रमुख नाम है, गोल्डन बाबा का। एसके नारायण गिरी जी महाराज, जिन्हें गोल्डन बाबा के नाम से जाना जाता है, इन दिनों कुंभ मेला में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका व्यक्तित्व और अनोखा अंदाज श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है। गोल्डन बाबा का जन्म केरल में हुआ था, लेकिन वर्तमान में वे दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े से जुड़कर आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की। गोल्डन बाबा की विशेष पहचान उनके शरीर पर पहने गए सोने के आभूषणों से है। वे लगभग 4 किलो सोना पहनते हैं, जिनकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनका हर आभूषण, चाहे वह अंगूठी हो, कंगन हो, घड़ी हो या हाथ में सोने की छड़ी, सबमें एक आध्यात्मिक और साधना से जुड़ी हुई गहरी कहानी छिपी हुई है। उनकी छड़ी पर देवी-देवताओं के ल...
रघुवर दास के आने से झारखंड की सियासत में उलटफेर, अब JMM छोड़ BJP में शामिल होंगे पूर्व मंत्री

रघुवर दास के आने से झारखंड की सियासत में उलटफेर, अब JMM छोड़ BJP में शामिल होंगे पूर्व मंत्री

दिल्ली, देश, राजनीति
जमशेदपुर। झारखंड में रघुवर दास की वापसी के बाद अब सियासत गरमाने लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से चंपाई सोरेन जैसे नेता के भाजपा में शामिल होने के बाद कई कद्दावर झामुमो नेताओं को लाने की कवायद शुरू हो गई है। चर्चा है कि झामुमो के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सह तीन बार के विधायक रहे दुलाल भुइयां जल्द ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं। उनको भाजपा में लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कहा यह भी जा रहा है कि एक-दो दिन में ही दुलाल भुइयां भाजपा का दामन थामने वाले हैं। इस बारे में पूछने पर दुलाल कहते हैं कि रघुवर दास से एक-दो बार की बात हो चुकी है। अब रघुवर दास जिस दिन पार्टी में शामिल करने का इशारा कर देंगे, उसी दिन भाजपा का दामन थाम लेंगे। दुलाल कहते हैं कि रघुवर दास पुराने राजनीतिक साथी रहे हैं। उनके साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है। अब जब झारखंड की राजनीति में नए समीकरण जुड़ने लगे हैं तो ...