
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद हरियाणा-दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे आप और कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस को हराकर दिल्ली की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने भले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली सहित कुछ राज्यों में हाथ मिलाते हुए साथ लड़ने का फैसला किया था, लेकिन लोकसभा के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आप साथ नहीं जाएगी। हालांकि पंजाब में दोनों ने लोकसभा में भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था।
आप की ओर से कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात पहले ही आ चुकी है, लेकिन अब कांग्रेस भी इस बात की तस्दीक कर रही है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आप के साथ गठबंधन की बहुत गुंजाइश नहीं लगती। हालांकि महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा।
उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव होना है, जबकि अगले साल के शुरू में दिल्ली में चुनाव होने हैं।...