Saturday, April 19"खबर जो असर करे"

मध्य प्रदेश

मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने श्रावण मास के शुभांरभ पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने श्रावण मास के शुभांरभ पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल, 14 जुलाई (एजेंसी)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को श्रावण मास के शुभांरभ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ईश्वर से सभी के स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि "ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय! आपको पवित्र श्रावण_मास के शुभांरभ की हार्दिक शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा,करुणा, आशीर्वाद की हर घर-आंगन में निरंतर वर्षा होती रहे। सभी स्वस्थ रहें,सबके जीवन में असीम आनंद हो और हर घर धन-धान्य से सर्वदा भरा रहे, यही कामना!" ...
मप्र : कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

मप्र : कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

मध्य प्रदेश
जबलपुर, 14 जुलाई (एजेंसी)। आयकर विभाग ने गुरुवार को सुबह कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के कई ठिकानों पर छापामार की है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने विधायक शर्मा के जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, अनूपपुर और तेंदूखेड़ा में एक साथ दबिश दी, जहां फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। दरअसल, कांग्रेस विधायक संजय शर्मा का शराब और रेत का कारोबार है। हाल ही में उन्हें जबलपुर की रेत खदानों का ठेका मिला है। उनके खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायतें मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम ने उनके जबलपुर के हवाबाग स्थित बंगला, तेंदूखेड़ा स्थित उनके घर, दफ्तर और गोदाम समेत नरसिंहपुर और कटनी में उनके दफ्तरों पर छापा मारा है। आयकर विभाग के अधिकारियों की इन्वेस्टिगेशन टीम ने गुरुवार सुबह 6 बजे उनके सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। उनके सभी गोदाम और कार्यालय को सील कर दिया गया है और मौके पर मिले कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए है।...
मप्र : मुख्यमंत्री ने कैलाश जोशी, देशबंधु गुप्त, आगरकर और सगत सिंह की जयंती पर किया नमन

मप्र : मुख्यमंत्री ने कैलाश जोशी, देशबंधु गुप्त, आगरकर और सगत सिंह की जयंती पर किया नमन

मध्य प्रदेश
भोपाल, 14 जुलाई (एजेंसी)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु गुप्त, शिक्षाविद गोपाल गणेश आगरकर और लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की जयंती पर नमन किया। साथ ही वैज्ञानिक डॉ. रमन विश्वनाथन और राजेन्द्र सिंह 'रज्जू भैया' की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय स्व. कैलाश जोशी जी की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं। राज्य की प्रगति एवं उन्नति हेतु आपके घनघोर श्रम और तप की पुण्य ज्योत के प्रकाश में हम सब राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए सतत कार्यरत रहेंगे।" मुख्यमंत्री ने देशबंधु गुप्त को याद करते हुए कहा कि "राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देशबंधु जी ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर भ...