
रविवार का राशिफल
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.58, सूर्यास्त 06.20, ऋतु - शरद
आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी, रविवार, 18 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दुविधायुक्त मन:स्थिति और उलझे हुए पारिवार...