
गुरुवार का राशिफल
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 06.04, सूर्यास्त 06.03, ऋतु - शरद
आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। नए कार्यों में शीघ्रता से बचें। अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी से निभाएंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परे...