गुरुवार का राशिफल
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.29, सूर्यास्त 05.23, ऋतु - शीत
अगहन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, गुरुवार, 24 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्यवृद्धि के योग रहेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा और सभी कार्य सफल होगे। कार्य विस्तार की योजनाएं शुरू कर सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुकालात होने की संभावना है। परिजनों-मित्रों के साथ किसी लम्बी यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामा...